सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Lekhpal caught taking bribe of ten thousand rupees

Sonebhadra News: दस हजार रिश्वत लेते लेखपाल को पकड़ा

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 01 Feb 2026 11:44 PM IST
विज्ञापन
Lekhpal caught taking bribe of ten thousand rupees
विज्ञापन
शक्तिनगर । सीमा से सटे मप्र के सिंगरौली में लोकायुक्त पुलिस की टीम ने चुरकी हलका के लेखपाल (पटवारी) अमरीश सिंह वैश्य को 10 हजार रुपये रिश्वत लेते रविवार रंगे हाथ दबोच लिया। पटवारी पर सीमांकन और बंटवारे के काम के बदले शिकायतकर्ता से कुल 30 हजार रुपये की मांग करने का आरोप है।
Trending Videos

शिकायतकर्ता चुरकी निवासी महेंद्र प्रसाद यादव ने रीवा लोकायुक्त कार्यालय में शिकायत दर्ज कराई थी। कहा था कि चुरकी हलका का पटवारी अमरीश सिंह वैश्य (40) उसके भूमि संबंधी सीमांकन और बंटवारे के कार्य के लिए 30 हजार रुपये रिश्वत मांग रहा है। लोकायुक्त टीम ने पहले मामले का सत्यापन कराया, जिसमें रिश्वत मांगने की पुष्टि हुई। इसके बाद लोकायुक्त निरीक्षक संदीप भदौरिया के नेतृत्व में 10 सदस्यीय टीम ने योजनाबद्ध तरीके से कार्रवाई की। आरोपी लेखपाल के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज कर आगे की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed