सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Sal saplings were kept on illegal sawmills.

Sonebhadra News: अवैध आरा मशीन पर रखे गए थे साखू के बोटे

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 01 Feb 2026 11:48 PM IST
विज्ञापन
Sal saplings were kept on illegal sawmills.
विज्ञापन
सोनभद्र। राॅबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र के मरकरी में जिस आरा मशीन का अवैध संचालन पकड़ा गया था, वहां आठ साखू के बड़े बोटों के भंडारण की पुष्टि हुई है। छानबीन में इमारती लकड़ियों की तस्करी और अवैध चिरान का बड़ा नेटवर्क सामने आया है। इसमें शामिल लोगों के बारे में जानकारी और कार्रवाई के लिए एसडीओ वन शत्रुधन त्रिपाठी की अगुवाई में टीम गठित कर दी गई है।
Trending Videos

डीएफओ आशुतोष जायसवाल ने बताया कि आरा मशीन को जब्त करने की कार्रवाई की जा चुकी है। जो लकड़ियां पकड़ी गई हैं उसमें सात-आठ बोटे साखू के हैं। यह लकड़ियां कहां से और किनके जरिए लाई गई, इस बारे में जानकारी जुटाई गई है। राॅबर्ट्सगंज वन रेंज में कई और जगहों पर भी लकड़ी तस्करों से जुड़ा रैकेट संचालित होने की सूचना मिली है। विस्तृत जांच और इमारती लकड़ियों की कटान और चिरान में शामिल लोगों के बारे में जानकारी हासिल करने के निर्देश दिए गए हैं। एसडीओ शत्रुघ्न त्रिपाठी की अगुवाई में एक टीम भी गठित की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed