पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Listened to 'Mann Ki Baat' at the booth

Sonebhadra News: बूथ पर सुनी मन की बात

Sun, 28 Jun 2026 11:43 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 28 Jun 2026 11:43 PM IST
विज्ञापन
Listened to 'Mann Ki Baat' at the booth
रॉबर्ट्सगंज में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मन की बात सुनते भाजपा के पदा​धिकारी। स्रोत स्वयं - फोटो : सांकेतिक
सोनभद्र। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मासिक रेडियो कार्यक्रम मन की बात का 135वां एपिसोड रविवार को जिले के विभिन्न बूथों पर भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने सामूहिक रूप से सुना। पन्नूगंज रोड स्थित बूथ संख्या-14 पर पूर्व जिलाध्यक्ष धर्मवीर तिवारी के नेतृत्व में कार्यक्रम आयोजित हुआ, जबकि बभनी मंडल के घघरी बूथ संख्या-128 पर सदर ब्लॉक प्रमुख अजीत रावत की मौजूदगी में कार्यकर्ताओं ने प्रसारण सुना। अपने संबोधन में प्रधानमंत्री ने आत्मनिर्भर भारत, स्वदेशी रक्षा उत्पादन और मेड इन इंडिया सी-295 विमान निर्माण का उल्लेख करते हुए कहा कि इससे रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे। उन्होंने नौसेना में शामिल स्वदेशी युद्धपोतों का भी जिक्र किया। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की सफलता, विश्व योगासन चैंपियनशिप में भारत के प्रदर्शन तथा महाराष्ट्र के नांदेड़ के एक परिवार की ओर से विवाह के अवसर पर ग्रामीणों का दुर्घटना बीमा कराने की पहल को भी प्रेरणादायी बताया। कार्यक्रम में सभासद विनोद सोनी, राजू तिवारी, संदेश पटेल, योगेश सिंह, आर्यन तिवारी, अजित पटेल, क्षितिज सोनी, पंकज सोनी, विजय प्रजापति, बबलू, संतोष आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed