पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Young man consumes pesticide at in-laws' house; referred to Varanasi

Sonebhadra News: ससुराल आए युवक ने पीया कीटनाशक, वाराणसी रेफर

Sun, 28 Jun 2026 11:39 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 28 Jun 2026 11:39 PM IST
विज्ञापन
Young man consumes pesticide at in-laws' house; referred to Varanasi
बभनी। कोंगा गांव में अपनी ससुराल आए दिनेश (28) ने शनिवार रात कीटनाशक का सेवन कर लिया। हालत बिगड़ने पर परिजनों ने उसे पहले सीएचसी म्योरपुर, फिर मेडिकल कॉलेज लोढ़ी पहुंचाया। वहां से चिकित्सकों ने वाराणसी रेफर कर दिया। युवक का वहां इलाज जारी है। चोपन थानाक्षेत्र के कोटा गांव निवासी दिनेश कुमार शनिवार को अपनी ससुराल कोंगा आया था। बताया जा रहा है कि शाम के समय वह किसी काम से घर से बाहर गया था। इसी दौरान उसने धान की फसल में प्रयोग होने वाला कीटनाशक पी लिया। कुछ देर बाद जब वह ससुराल लौटा तो उसकी तबीयत अचानक बिगड़ गई। उसे लगातार उल्टियां होने लगीं। परिजनों ने तत्काल उसे सीएचसी म्योरपुर पहुंचाया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर हालत को देखते हुए मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया। वहां से उसे वाराणसी भेज दिया। घटना के पीछे की वजह फिलहाल स्पष्ट नहीं हो सकी है। बताया जा रहा है कि उसकी पत्नी पिछले पांच दिनों से अपने मायके में रह रही थी। हालांकि कीटनाशक सेवन का इससे कोई संबंध है या नहीं, इसकी पुष्टि नहीं हुई है। इस संबंध में बभनी थाना प्रभारी निरीक्षक डीपी यादव ने बताया कि अब तक घटना की जानकारी नहीं मिली है। मामले की जानकारी कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed