फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Major action in child labour eradication drive; six minors rescued

Sonebhadra News: बाल श्रम उन्मूलन अभियान में बड़ी कार्रवाई, छह नाबालिग बच्चे कराए गए मुक्त

Tue, 30 Jun 2026 11:51 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 30 Jun 2026 11:51 PM IST
विज्ञापन
Major action in child labour eradication drive; six minors rescued
सोनभद्र। जिले में बालश्रम उन्मूलन अभियान के तहत मंगलवार को श्रम विभाग और मानव तस्करी रोधी थाना (एएचटी) की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई की है। डाला, चोपन और ओबरा क्षेत्र के विभिन्न व्यावसायिक प्रतिष्ठानों पर मारे गए छापे के दौरान छह नाबालिग बच्चों को बालश्रम से मुक्त कराया गया। टीम ने बच्चों से जबरन काम कराने वाले संबंधित नियोक्ताओं के खिलाफ विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। यह कार्रवाई श्रम प्रवर्तन अधिकारी मनोज शर्मा और मानव तस्करी रोधी थाने के प्रभारी निरीक्षक रामदरश राम के संयुक्त नेतृत्व में की गई। टीम ने इन तीनों क्षेत्रों में संदिग्ध ठिकानों और दुकानों का औचक निरीक्षण किया। जांच के दौरान छह नाबालिग बच्चे व्यावसायिक कार्यों में संलिप्त पाए गए, जिसके बाद उन्हें तुरंत अपनी कस्टडी में लेकर मुक्त कराया गया। श्रम विभाग ने बालश्रम कराने वाले प्रतिष्ठानों के स्वामियों के विरुद्ध बाल एवं किशोर श्रम (प्रतिषेध एवं विनियमन) अधिनियम और अन्य धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। श्रम प्रवर्तन अधिकारी ने कहा कि बच्चों के अधिकारों के संरक्षण, सुरक्षा और उन्हें शिक्षा की मुख्यधारा से जोड़ने के लिए जिले में यह संयुक्त अभियान आगे भी नियमित रूप से जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed