{"_id":"6a7d4c1ca04a5e87a40e1750","slug":"medical-store-license-to-be-cancelled-report-sought-from-drug-inspector-regarding-use-of-banned-app-2026-08-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonbhadra: निरस्त होगा मेडिकल स्टोर का लाइसेंस, प्रतिबंधित एप के इस्तेमाल पर ड्रग इंस्पेक्टर से रिपोर्ट तलब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonbhadra: निरस्त होगा मेडिकल स्टोर का लाइसेंस, प्रतिबंधित एप के इस्तेमाल पर ड्रग इंस्पेक्टर से रिपोर्ट तलब
Thu, 13 Aug 2026 10:16 AM IST
Pragati Chand
अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र।
अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र।
Published by: Pragati Chand
Updated Thu, 13 Aug 2026 10:16 AM IST
सार
मेडिकल स्टोर की आड़ में जंगी ऐप से ड्रग डील करने और कोडीन सिरप बिक्री के मामले में बड़ी कार्रवाई की तैयारी है। मामले में पुलिस एफआईआर के बाद औषधि प्रशासन विभाग ने भी कार्रवाई शुरू कर दी। अब मेडिकल स्टोर का लाइसेंस निरस्त होगा।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : Adobe Stock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सोनभद्र जिले के ओबरा में मेडिकल स्टोर की आड़ में हेरोइन की बिक्री और प्रतिबंधित ऐप जंगी के जरिये ड्रग डील-कोडीन सिरप की बिक्री के मामले में पुलिस की प्राथमिकी के बाद औषधि प्रशासन विभाग ने भी कार्रवाई शुरू कर दी। सहायक आयुक्त (ड्रग) मिर्जापुर मुकेश पालीवाल ने ड्रग इंस्पेक्टर से मामले की पूरी रिपोर्ट तलब की है। वहीं, संबंधित मेडिकल स्टोर का लाइसेंस निरस्त करने की भी कार्रवाई शुरू कर दी गई।
विज्ञापन
डीएम चर्चित गौड़ ने भी मामले में सख्ती दिखाते हुए मेडिकल स्टोर की जांच के लिए अभियान चलाने का निर्देश दिया है। सहायक आयुक्त ड्रग मुकेश पालीवाल ने बताया कि उनकी जानकारी में ऐसा पहला मामला सामने आया है। संबंधित मेडिकल स्टोर के लाइसेंस निरस्तीकरण की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
इसे भी पढ़ें; Mau News: धोखाधड़ी के आरोपी की मौत, परिजनों ने सड़क पर शव रखकर लगाया जाम; बैंक मैनेजर समेत चार के खिलाफ एफआईआर
विज्ञापन
गत नौ अगस्त को मेडिकल स्टोर की आड़ में हेरोइन बिक्री, उसमें भी मुल्तानी मिट्टी के मिलावट का मामला उजागर हुआ था। जब इसकी पड़ताल की गई तो पता चला कि यह मसला सिर्फ मेडिकल स्टोर की आड़ में हेरोइन बिक्री का ही नहीं है, संबंधित मेडिकल स्टोर से ड्रग डील के लिए प्रतिबंधित ऐप जंगी का इस्तेमाल किया जा रहा है। इसका सोनभद्र से प्रयागराज कनेक्शन मिलने के बाद ओबरा पुलिस ने जहां इस मामले में प्राथमिकी दर्ज की।