फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Mercury rises by 3.8 degrees in two days; humidity increases due to unfavorable weather conditions.

Sonebhadra News: दो दिन में 3.8 डिग्री चढ़ा पारा, मौसम की बेरुखी से बढ़ी उमस

Mon, 13 Jul 2026 12:36 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 13 Jul 2026 12:36 AM IST
विज्ञापन
Mercury rises by 3.8 degrees in two days; humidity increases due to unfavorable weather conditions.
सोनभद्र। जिले में मानसून की सुस्ती के बीच तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। बीते दो दिनों में अधिकतम तापमान में करीब 3.8 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि होने से उमस ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। बादलों की आवाजाही के बावजूद बारिश नहीं होने से खेतों में धान की रोपाई कर रहे किसानों की चिंता भी बढ़ने लगी है। मौसम विज्ञान केंद्र चुर्क के प्रेक्षक राजन सिंह के अनुसार रविवार को अधिकतम तापमान 34.2 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 25.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसके मुकाबले शनिवार को अधिकतम तापमान 31.6 डिग्री और शुक्रवार को 30.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया था। यानी दो दिनों में अधिकतम तापमान 3.8 डिग्री सेल्सियस बढ़ गया। तापमान बढ़ने के साथ वातावरण में उमस बनी रही, जिससे दिनभर लोग पसीने से तरबतर रहे। वहीं न्यूनतम तापमान में स्थिरता देखी जा रही है। मानसून की रफ्तार धीमी पड़ने का असर खेती-किसानी पर भी साफ दिखाई दे रहा है। इस समय किसान धान की नर्सरी तैयार करने के साथ-साथ रोपाई में जुटे हैं, लेकिन पर्याप्त बारिश नहीं होने से उन्हें बोरिंग और नलकूपों के सहारे खेतों की सिंचाई करनी पड़ रही है। रविवार को चुर्क मोड़ के पास खेतों में कई श्रमिक धान की रोपाई करते नजर आए। जहां पानी की व्यवस्था सबमर्सिबल पंप से की जा रही थी। किसानों का कहना है कि पिछले वर्ष की तुलना में इस बार अब तक अच्छी बारिश नहीं हुई है। यदि जल्द ही पर्याप्त वर्षा नहीं हुई तो धान की फसल की लागत बढ़ने के साथ उत्पादन पर भी प्रतिकूल असर पड़ सकता है। किसानों ने उम्मीद जताई कि आने वाले दिनों में मानसून सक्रिय होगा और अच्छी बारिश से राहत मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed