{"_id":"6a061419f9d73f6f7c0ac6d0","slug":"motorcyclist-killed-five-injured-after-being-struck-by-truck-and-tractor-sonbhadra-news-c-194-1-son1003-146436-2026-05-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonebhadra News: ट्रक और ट्रैक्टर की चपेट में आने से बाइक सवार की मौत, पांच घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonebhadra News: ट्रक और ट्रैक्टर की चपेट में आने से बाइक सवार की मौत, पांच घायल
विज्ञापन
विंढ़मगंज में सड़क हादसे में घायल अशोक विश्वकर्मा।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
अनपरा/विंढमगंज। जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में बृहस्पतिवार को हुए सड़क हादसों में बाइक सवार एक युवक सिकेंद्र की मौत हो गई।
जबकि 5 युवक घायल हो गए। अनपरा में ईंट लदे ट्रैक्टर ने बहुभोज का सामान लाने जा रहे जीजा-साले समेत तीन को चपेट में लिया। वहीं विंढमगंज में ट्रक की टक्कर से पिता-पुत्र समेत तीन लोग घायल हुए।
पिपरी सोनवानी गांव निवासी उपेंद्र सिंह (16) के चचेरे भाई मोनू सिंह को बृहस्पतिवार को बहुभोज था। वह अपने जीजा सिकेंद्र सिंह (30) और मित्र अभिजीत के साथ डिबुलगंज की ओर घर से सामान लेने आ रहा था। जैसे ही वह कुछ दूर पहुंचा तो सोनवानी में ईंट लेकर गांव की ओर आ रहा ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर बाइक सवारों पर पलट गया।
हादसे में तीनों बाइक सवार ईंट के नीचे दब गए। सूचना पर परिजनों ने ईंट हटाकर तीनों को डिबुलगंज संयुक्त चिकित्सालय में भर्ती कराया। हालत गंभीर होने पर उन्हें मेडिकल कॉलेज लोढ़ी के लिए रेफर कर दिया गया। इस दौरान सिकेंद्र ने दम तोड़ दिया।
दूसरी घटना रांची-रीवा राष्ट्रीय राजमार्ग पर हरनाकछार पेट्रोल पंप के पास हुई। हरनाकछार ग्राम पंचायत निवासी अशोक विश्वकर्मा (45) घर से टेंट का सामान मालवाहक गाड़ी पर लोड कराकर बाइक से अपने पुत्र सूर्यकांत विश्वकर्मा (25) व सहयोगी पिंटू (20) को लेकर पड़ोसी गांव सलैयाडिह जा रहे थे।
इसी बीच विंढमगंज से दुद्धी की ओर जा रही ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में पिता-पुत्र समेत तीनों बाइक सवार जख्मी हुए। ग्रामीणों की मदद से उन्हें विंढमगंज पीएचसी ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया।
Trending Videos