सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Murder Conspiracy Hatched by the Riverbank; FIR Registered Against Seven Individuals, Including the Husband

Sonebhadra News: नदी किनारे ले जाकर रची हत्या की साजिश, पति सहित सात पर प्राथमिकी दर्ज

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 19 May 2026 12:32 AM IST
विज्ञापन
Murder Conspiracy Hatched by the Riverbank; FIR Registered Against Seven Individuals, Including the Husband
विज्ञापन
सोनभद्र/विंढमगंज। जुगैल थाना क्षेत्र के देवखर (खरहरा) में दहेज की मांग पूरी न होने पर विवाहिता के हत्या की साजिश रची गई। बहाने से उसे सोन नदी किनारे ले जाया गया। कुछ लोगों की नजर पड़ने और शोर-शराबा होने पर आरोपी लौट आए। थानाध्यक्ष शिवकुमार सिंह के मुताबिक पति व 7 लोगों पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है।
Trending Videos

विंढमगंज थाना क्षेत्र के बोधाडीह निवासी शिवकुमार यादव की पुत्री अनामिता ने 15 मई को पुलिस लाइन जाकर एएसपी को प्रार्थना पत्र दिया था। बताया था कि एक मई 2025 को उसकी शादी जुगैल थाना क्षेत्र के खरहरा टोला देवखर निवासी चंदन यादव के साथ हुई थी। उसके पति चंदन, ससुर राजकुमार, सास रजवंती,जेठ पप्पू यादव, लोरिक यादव, देवर ओम प्रकाश, जेठानी सीमा यादव ने उसे प्रताड़ित करना शुरू कर दिया। आरोप है कि दहेज में एक लाख मांगे गए। पिता ने किसी तरह 55 हजार का इंतजाम किया लेकिन आरोपी शेष 45 हजार की मांग पर अड़े रहे। मांग पूरी न होने पर दूसरी महिला से शादी करने की धमकी दी गई और उसके हत्या की साजिश रचते हुए 08 नवंबर 2025 की रात सोन नदी में ले जाया गया। आरोप है कि वहां पहुंचने पर उसने देखा कि आरोपी लाठी-डंडा और सब्बल लेकर पहुंचे हुए थे। संयोग ही था कि गांव के कुछ लोगों की नजर पड़ गई और उन्होंने शोर मचाना शुरू कर दिया। इससे वह बच गई। अगले दिन सुबह नौ बजे उसे निकाल दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed