सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Nandini, Meena and Deepika won wrestling matches, Jai Jyoti won hockey.

Sonebhadra News: नंदनी, मीना और दीपिका ने जीते कुश्ती के मुकाबले, हॉकी में जय ज्योति विजेता

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 15 Mar 2026 11:04 PM IST
विज्ञापन
Nandini, Meena and Deepika won wrestling matches, Jai Jyoti won hockey.
रॉबर्ट्सगंज तियरा वि​शिष्ट स्पोर्ट्स स्टेडियम में खेलकूद प्रतियोगिता में लंबीकूद लगाती प्रतिभाग
विज्ञापन
सोनभद्र। तियरा स्थित विशिष्ट स्पोर्ट्स स्टेडियम में रविवार को जनपद स्तरीय जूनियर बालक-बालिका वर्ग की खेल प्रतियोगिताएं आयोजित हुई। इस दौरान नंदनी, मीना और दीपिका ने कुश्ती के मुकाबले जीते साथ ही हॉकी में जय ज्योति की टीम विजेता बनी।
Trending Videos


कुश्ती प्रतियोगिता में बालक वर्ग की 35 और बालिका वर्ग की 25 टीमें शामिल रहीं। बालिका वर्ग के 20 किग्रा वर्ग में नंदनी प्रथम, विनती द्वितीय व सोनी तृतीय रहीं। 30 किग्रा में मीना प्रथम, रागिनी द्वितीय और रचना तृतीय स्थान पर रहीं। 50 किग्रा वर्ग में नंदनी प्रथम, सोनी द्वितीय और रीमा तृतीय रहीं। 45 किग्रा वर्ग में दीपिका प्रथम, अंशिका द्वितीय तथा अनन्या तृतीय रहीं। 60 किग्रा वर्ग में अनुश्री प्रथम, दिव्या द्वितीय व गायत्री तृतीय रहीं। बालक वर्ग के 28 किग्रा में करण प्रथम, अर्जुन द्वितीय व अमित तृतीय रहे। 37 किग्रा में शिवम प्रथम, अंशु द्वितीय व अभिषेक तृतीय रहे। 45 किग्रा में आकाश प्रथम, अमन द्वितीय व राहुल तृतीय रहे। 55 किग्रा में शिवाजी प्रथम, गुरुचरण द्वितीय व रोहित तृतीय रहे। 70 किग्रा में सुखारी प्रथम, हर्षित पाठक द्वितीय व प्रदीप तृतीय रहे। 85 किग्रा में ऋषभ प्रथम, हर्षित सोनी द्वितीय व अक्षत तृतीय रहे। बालक वर्ग की हॉकी प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला जय ज्योति चुर्क और नव ज्योति के बीच खेला गया, जिसमें जय ज्योति टीम ने 2-1 से जीत दर्ज कर खिताब अपने नाम किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि तीरंदाजी संघ सोनभद्र के सचिव बलराम कृष्ण यादव रहे। विशिष्ट अतिथि मनोज सोनकर और करमचंद जायसवाल (टीपू) ने विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार प्रदान कर उनका उत्साहवर्धन किया। जिला क्रीड़ा अधिकारी शमीम अहमद ने आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


भारोत्तोलन में 50 बालक और 35 बालिकाओं ने लिया हिस्सा
भारोत्तोलन में बालक वर्ग के 50 और बालिका वर्ग की 35 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। 45 किग्रा वर्ग में संध्या प्रथम, रोशनी द्वितीय व रोमा तृतीय रहीं। 49 किग्रा में रागिनी प्रथम, शहजादी द्वितीय व दृष्टि तृतीय रहीं। 55 किग्रा में सुभांगना प्रथम, नव्या द्वितीय व सुप्रिया तृतीय रहीं। 64 किग्रा में श्रेया प्रथम, ध्रुवी द्वितीय व आयुषी तृतीय रहीं। 71 किग्रा में आरती प्रथम, स्नेहा द्वितीय व साक्षी तृतीय रहीं। 77 किग्रा में आरुषी प्रथम, मीना द्वितीय व रिया तृतीय रहीं। बालक वर्ग के 55 किग्रा में अजीत प्रथम, श्रेयांश द्वितीय व आयुष तृतीय रहे। 67 किग्रा में द्विव्यांश प्रथम, राजू द्वितीय व सूरज तृतीय रहे। 73 किग्रा में रेहान प्रथम, अतुल द्वितीय व अजमेर अली तृतीय रहे। 81 किग्रा में राहुल प्रथम, संदीप द्वितीय व आलोक तृतीय रहे। एक अन्य 81 किग्रा वर्ग में सुंदरम प्रथम, विजेन्द्र द्वितीय व महताब तृतीय रहे।

---
100 मीटर दौड़ में संजय और जाह्नवी प्रथम
एथलेटिक्स प्रतियोगिता में 45 बालक और 28 बालिकाओं ने प्रतिभाग किया। 100 मीटर दौड़ में संजय प्रथम, हार्दिक द्वितीय व शुभम तृतीय रहे। 200 मीटर में जानिब अली प्रथम, अखिलेश कुमार द्वितीय व अविनाश तृतीय रहे। 400 मीटर में जानिब अली प्रथम, शुभम कुमार द्वितीय व देवप्रकाश तृतीय रहे। 800 मीटर में अविनाश प्रथम, विशाल द्वितीय व रत्नदीप तृतीय रहे। 1500 मीटर में मनीष प्रथम, अनिल सिंह द्वितीय व हर्ष सिंह तृतीय रहे। लांग जंप में अखिलेश प्रथम, द्विव्यांशु द्वितीय व संजय तृतीय रहे। हाई जंप में हेमंत प्रथम, अयान द्वितीय व करण तृतीय रहे। गोला फेंक में युवांक प्रथम, करण पासी द्वितीय व वैभव तृतीय रहे। डिस्कस थ्रो में सुंदरम प्रथम, युवांक द्वितीय व अनुराग सिंह तृतीय रहे।बालिका वर्ग के 100 मीटर में जान्हवी प्रथम, हेमलता द्वितीय व अल्का तृतीय रहीं। 200 मीटर में जान्हवी प्रथम, दीक्षा द्वितीय व श्रेया तृतीय रहीं। 400 मीटर में हेमलता प्रथम, सोनम द्वितीय व सपना तृतीय रहीं। 800 मीटर में सीमा प्रथम, सोनम द्वितीय व वर्षा तृतीय रहीं। 1500 मीटर में सीमा प्रथम, सपना द्वितीय व ज्ञानवी तृतीय रहीं। लांग जंप में आरती यादव प्रथम, सुप्रिया द्वितीय व शिवानी तृतीय रहीं। हाई जंप में दीक्षा प्रथम, सुप्रिया द्वितीय व साक्षी तृतीय रहीं। गोला फेंक में आरती यादव प्रथम, वैष्णवी द्वितीय व नंदनी तृतीय रहीं। डिस्कस थ्रो में एंजल प्रथम, गायत्री द्वितीय व अनिता तृतीय रहीं। जेवलिन थ्रो में अनिता प्रथम, रूसाली द्वितीय व गायत्री तृतीय रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed