फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   ndependence Day was celebrated with great enthusiasm in the Anpara region as well.

Sonebhadra News: अनपरा क्षेत्र में भी हर्षोल्लास के साथ मनाया गया स्वतंत्रता दिवस

Sun, 16 Aug 2026 11:51 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 16 Aug 2026 11:51 PM IST
विज्ञापन
ndependence Day was celebrated with great enthusiasm in the Anpara region as well.
एमईआईएल अनपरा में कार्यकम को संबो​धित करते परियोजना प्रमुख। स्रोत संस्थान
अनपरा। एमईआईएल अनपरा एनर्जी लिमिटेड के परियोजना परिसर में स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर आयोजित समारोह में संस्थान के परियोजना प्रमुख आनंद कुमार सिंह ने ध्वज फहराने के पश्चात परेड की सलामी ली। श्री आनंद सिंह ने शासन की मांग के अनुसार विद्युत उत्पादन कर राष्ट्र की प्रगति में बहुमूल्य योगदान के लिए कर्मचारियों की प्रशंसा करते हुए प्रोत्साहित किया। संस्थान के अनुरक्षण एवं संचालन प्रमुख संतोष कुमार दुबे ने र्कमचारियों से मेहनत व लगन से चलने का आह्नान किया। इस अवसर वरिष्ठ महाप्रबंधक एस.डी. सिंह, मानव संसाधन प्रमुख एन.एन. तिवारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन


--
सीजीएम ने ध्वजारोहण कर मार्चपास्ट की ली सलामी
अनपरा। तापीय परियोजना के संकुल में स्थित सीआईएसएफ परेड ग्राउंड में परियोजना के मुख्य महाप्रबंधक इं अजय कुमार कटियार ने ध्वजारोहण किया। कटियार ने अमर शहीदों के कठिन संघर्षों और कुर्बानियों ने हमें यह आजादी दिलाई। इस अवसर पर मुख्य अभियंता आरएंडएम इकाई इं अतुल कुमार, महाप्रबंधक प्रशासन इं एसएन मिश्र, महाप्रबंधक द इं प्रशांत त्रिपाठी, महाप्रबंधक ब इं चंद्र प्रकाश, महाप्रबंधक अ इं डीके सिंह, निशीथ शर्मा, कमांडेट सीआईएसफ अनपरा इकाई नितिन तोमर मौजूद रहे।
विज्ञापन


---
संत फ्रांसिस स्कूल में हर्षोल्लास के साथ मना स्वतंत्रता दिवस
अनपरा। तापीय परियोजना के आवासीय परिसर स्थित संत फ्रांसिस स्कूल में मुख्य अतिथि और विद्यालय के प्रबंधक फादर ग्रेगरी डिसूजा ने तिरंगे को फहरा कर सलामी दी। प्रधानाचार्य फादर जोसफ सगायनाथन ने सांस्कृतिक कार्यक्रम में सहभाग करने वाले बच्चों की प्रशंसा की। कार्यक्रम का संचालन अध्यापिका प्रिया तिवारी ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed