फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   New BDOs posted in six blocks; new ADO (Panchayat) posted in three

Sonebhadra News: छह ब्लॉकों में नए बीडीओ, तीन में नए एडीओ पंचायत की तैनाती

Sun, 26 Jul 2026 11:32 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 26 Jul 2026 11:32 PM IST
विज्ञापन
New BDOs posted in six blocks; new ADO (Panchayat) posted in three
सोनभद्र। पंचायत राज महकमे में भी तबादले का चाबुक चलाया गया है। दो दिन पूर्व छह ब्लॉकों में नए बीडीओ की तैनाती की गई थी। वहीं शनिवार को तीन ब्लॉकों में नए एडीओ पंचायत तैनात करने के साथ ही लगभग 50 पंचायत सचिवों का तबादला कर दिया गया। अधिकांश सचिवों को दूसरे ब्लॉक में भेजा गया है। बताते चलें कि सीडीओ जागृति अवस्थी ने जहां गत शुक्रवार को चतरा बीडीओ रूपेश मंडल को बभनी, दुद्धी बीडीओ रामविशाल चौरसिया को म्योरपुर, म्योरपुर बीडीओ दिनेश कुमार मिश्र को कोन, बभनी बीडीओ उत्कर्ष सक्सेना को चतरा, कोन बीडीओ डॉ. जितेंद्र नाथ दूबे को दुद्धी और जिला विकास कार्यालय में तैनात संयुक्त खंड विकास अधिकारी रामखेलावन राम को चोपन ब्लॉक की जिम्मेदारी सौंपी थी। वहीं उनके निर्देश पर शनिवार को जिला कार्यालय से संबद्ध एडीओ पंचायत विमल लाकड़ा को कोन और अंशुमान सिंह को कोन ब्लॉक में एडीओ पंचायत की जिम्मेदारी सौंपी गई है। एडीओ पंचायत राबटर्सगंज राधेश्याम यादव को जिला कार्यालय से अटैच कर दिया गया है। उनकी जगह राॅबटर्सगंज ब्लॉक के एडीओ पंचायत का चार्ज चतरा में तैनात प्रवीण सिंह को सौंपा गया है। इसी तरह चतरा ब्लॉक में तैनात प्रवीण, अखिलेश यादव, दिनेश कुमार, दीपक कुमार को दूसरे ब्लॉक में भेजा गया है। इसी तरह अन्य ब्लॉकों में भी तैनात पंचायत सचिवों को भी दूसरे ब्लॉक में तैनाती दी गई है। लंबे समय बाद पंचायत सचिवों के हुए तबादले को एक तरफ जहां मास्टर स्ट्रोक के रूप में देखा जा रहा है। वहीं कुछ चेहरे ऐसे भी हैं, जिनके संबंध में चर्चाएं भी बनी हुईं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed