फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   New road turns into a pond during rain; villagers stage a protest.

Sonebhadra News: बारिश में तालाब बनी नई सड़क, ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

Fri, 10 Jul 2026 12:25 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 10 Jul 2026 12:25 AM IST
विज्ञापन
New road turns into a pond during rain; villagers stage a protest.
तेडगुडवा- कोन मार्ग पर प्रदर्शन करते ग्रामीण। स्रोत स्वयं
हाथीनाला। तेलगुड़वा-कोन संपर्क मार्ग के निर्माण में गुणवत्ता मानकों की अनदेखी का आरोप लगाते हुए ग्रामीणों ने बृहस्पतिवार को प्रदर्शन किया। ग्रामीणों का कहना है कि पहली ही बारिश में चोपन ब्लॉक की कोटा ग्राम पंचायत के कोटा खास में नवनिर्मित सड़क पर जलभराव हो गया, जिससे आवागमन प्रभावित हो रहा है। ग्रामीणों के अनुसार लगभग 50 करोड़ रुपये की लागत से बन रहे इस संपर्क मार्ग पर जल निकासी की समुचित व्यवस्था नहीं की गई है। सड़क के बीच गड्ढेनुमा हिस्सा होने से बारिश का पानी जमा हो जाता है। इससे स्कूली बच्चों, दोपहिया वाहन चालकों और राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। प्रदर्शन के दौरान स्थानीय निवासी निर्भय चौधरी ने आरोप लगाया कि निर्माण कार्य में गुणवत्ता मानकों का पालन नहीं किया गया। सड़क के दोनों किनारों को ऊंचा कर बीच का हिस्सा नीचा छोड़ दिया गया है, जिससे पानी की निकासी नहीं हो पा रही है और सड़क पर जलभराव हो जाता है। लवकुश प्रजापति ने बताया कि फिसलन के कारण कई बार बाइक सवार महिलाएं और बच्चे गिरकर घायल हो चुके हैं। उन्होंने कोटा खास के पास स्पीड ब्रेकर, सड़क के दोनों ओर नाली और पटरी बनाने की मांग की, ताकि दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाया जा सके। प्रदर्शन में नागेंद्र, अमरेश उपाध्याय, लवकेश प्रजापति, आकाश उपाध्याय, धर्मदेव उपाध्याय, पीयूष, पूजू, दीपक, कार्तिक आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed