म्योरपुर। स्थानीय सीएचसी में सोमवार को राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के संविदा कर्मचारियों ने विभिन्न मांगों के समर्थन में काली बांधकर प्रदर्शन किया। कर्मचारियों ने दो माह से मानदेय न मिलने पर नाराजगी जताते हुए शीघ्र भुगतान की मांग उठाई।
कर्मचारियों का कहना था कि समय से मानदेय न मिलने के कारण उन्हें आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। कर्मचारियों ने बताया कि प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर 18, 19 और 20 मई तक काली पट्टी बांधकर विरोध दर्ज कराया जाएगा। इसके बाद 21 मई से प्रदेशव्यापी कार्य बहिष्कार शुरू किया जाएगा। इस मौके पर डॉ. अराधना, डॉ. लालजी, दीपक कुमार यादव, सूरज, निर्मल राज, अमित कुमार, राजेश पटेल, राम सिंह, प्रवीण कुमार भारती, नीतू, ललिता आदि मौजूद रहे।