सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   On the first day of Nautapa, Sonanchal sweltered, with temperatures reaching 44 degrees Celsius, and streets falling silent like a curfew.

Sonebhadra News: नौतपा के पहले दिन तपा सोनांचल, 44 डिग्री पहुंचा तापमान, सड़कों पर कर्फ्यू जैसा सन्नाटा

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 25 May 2026 11:35 PM IST
विज्ञापन
On the first day of Nautapa, Sonanchal sweltered, with temperatures reaching 44 degrees Celsius, and streets falling silent like a curfew.
रॉबर्ट्सगंज में प्रचंड धूप से बचने के लिए छाता लगाकर निकली महिला।संवाद
विज्ञापन
सोनभद्र। नौतपा का असर पहले दिन से ही दिखने लगा है। सोमवार को सोनांचल का अधिकतम तापमान 44 डिग्री सेल्सियस रिकाॅर्ड हुआ। ऑरेंज अलर्ट के बीच बीते पांच दिनों में दूसरी बार अधिकतम तापमान 44 डिग्री तक पहुंचा है। चिलचिलाती धूप और लू के थपेड़ों के चलते दोपहर में सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहा। हर वक्त भीड़ और जाम से जूझने वाली सड़कों पर कर्फ्यू जैसा सन्नाटा रहा। रविवार रात के तापमान में थोड़ी गिरावट दर्ज की गई।
Trending Videos

दोपहर में सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहा। हालांकि जिला प्रशासन की तरफ से मौसम को देखते हुए सतर्क रहने की सलाह दी जा रही है। मौसम विज्ञान केंद्र चुर्क के प्रेक्षक राजन सिंह के मुताबिक सोमवार को चुर्क क्षेत्र का न्यूनतम पारा 27.1 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम पारा 44.0 डिग्री सेल्सियस मापा गया। इसके मुुकाबले रविवार को न्यूनतम पारा 29.4 और अधिकतम पारा 43.7 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड हुआ था। इससे एक दिन पहले शनिवार को न्यूनतम पारा 27.4 और अधिकतम पारा 43.9 डिग्री सेल्सियस था। इस तरह से बीते 24 घंटे में अधिकतम तापमान में जहां 0.3 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोत्तरी दर्ज हुई है। वहीं न्यूनतम पारा में 2.3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आई है। शनिवार के मुकाबले रविवार की रात में उमस कम रहा। वहीं नौतपा के पहले दिन सोमवार को अधिकतम पारा 44 डिग्री सेल्सियस पहुंचने से उमस अधिक रहा। सूर्य की तिखी किरणों से बचने के लिए दिन में अधिकांश समय लोग अपने घरों में दुबके रहे। वहीं सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहा। शाम पांच बजे के बाद ही लोग आवश्यक कार्याे से बाजार में निकले। जिलाधिकारी कार्यालय की तरफ से नौतपा के दौरान लोगों से सेहत को लेकर सतर्क रहने की अपील की गई है। साथ ही तेज धूप में नहीं निकले, जरूरी काम होने पर सिर को ढककर निकलने, अधिक श्रम वाला काम करने से बचने, पानी पीते रहने की सलाह दी जा रही है।

रॉबर्ट्सगंज में प्रचंड धूप से बचने के लिए छाता लगाकर निकली महिला।संवाद

रॉबर्ट्सगंज में प्रचंड धूप से बचने के लिए छाता लगाकर निकली महिला।संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed