फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Paper leaks have ruined the future of the youth; frustration is mounting: SP

पेपर लीक से युवाओं के भविष्य हुए बर्बाद, बढ़ रही हताशा : सपा

Fri, 24 Jul 2026 12:27 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 24 Jul 2026 12:27 AM IST
विज्ञापन
Paper leaks have ruined the future of the youth; frustration is mounting: SP
कलेक्ट्रेट में विरोध प्रदर्शन करते समाजवादी पार्टी छात्र. और युवजन सभा के पदाधिकारी।संवाद
समाजवादी छात्र सभा, युवजन सभा, लोहिया वाहिनी और यूथ ब्रिगेड के कार्यकर्ताओं ने बुधवार को कलेक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन किया। इसके बाद राष्ट्रपति को संबोधित पांच सूत्री ज्ञापन एडीएम को सौंपकर प्रतियोगी परीक्षाओं में कथित पेपर लीक, भर्ती प्रक्रिया में अनियमितताओं और छात्रों के लोकतांत्रिक अधिकारों से जुड़े मुद्दे उठाए।
विज्ञापन

साथ ही केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग की। समाजवादी छात्र सभा के जिलाध्यक्ष पवन पटेल, युवजन सभा के जिलाध्यक्ष बबलू धांगर, लोहिया वाहिनी के जिलाध्यक्ष जयुतेश गौतम और यूथ ब्रिगेड के जिलाध्यक्ष सत्यम पांडेय ने कहा कि लगातार प्रतियोगी और भर्ती परीक्षाओं के प्रश्नपत्र लीक होने से लाखों युवाओं का भविष्य प्रभावित हो रहा है। वर्षों की मेहनत के बावजूद अभ्यर्थियों को निष्पक्ष, पारदर्शी और विश्वसनीय परीक्षा प्रणाली नहीं मिल रही, जिससे युवाओं में हताशा और असंतोष बढ़ रहा है।
विज्ञापन

सपा जिलाध्यक्ष रामनिहोर यादव, पूर्व विधायक अविनाश कुशवाहा, राजेंद्र सिंह पटेल और पूर्व जिलाध्यक्ष विजय यादव ने कहा कि दिल्ली में अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर पुलिस के बल प्रयोग और लाठीचार्ज की खबरें चिंताजनक हैं। लोकतांत्रिक व्यवस्था में प्रत्येक नागरिक को शांतिपूर्ण और संवैधानिक तरीके से अपनी बात रखने का अधिकार है। उन्होंने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषी अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। प्रदर्शन में सुनील सिंह गोंड, अनिल प्रधान, मन्नू पांडेय, त्रिपुरारी गोंड, अशोक पटेल, डॉ. लोकपति सिंह पटेल, सरदार पारब्रह्म सिंह, जयप्रकाश मौर्य, अजीत कनौजिया, महेश, पीयूष और हिदायत उल्ला खान सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed