सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Police recruitment exam begins today at six centres, 16,992 candidates to appear

Sonebhadra News: छह केंद्रों पर पुलिस भर्ती परीक्षा आज से, 16992 अभ्यर्थी भाग लेंगे

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 07 Jun 2026 11:25 PM IST
विज्ञापन
Police recruitment exam begins today at six centres, 16,992 candidates to appear
विज्ञापन
सोनभद्र। जिले के छह केंद्रों पर सोमवार से कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच आरक्षी व समकक्ष भर्ती परीक्षा शुरू होगी। दो पॉली में परीक्षा संपन्न कराने के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है। परीक्षा आठ से 10 जून तक चलेगी। इसमें 16992 अभ्यर्थी भाग लेंगे। रविवार को जिलाधिकारी चर्चित गौड़ ने परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण करते हुए तैयारियों को परखा। इस दौरान अभ्यर्थियों के लिए छाया और पीने के पानी की व्यवस्था किए जाने के निर्देश दिए।
Trending Videos

जिला विद्यालय निरीक्षक जयराम सिंह ने बताया कि पुलिस भर्ती परीक्षा के लिए रॉबर्ट्सगंज नगर स्थित आरएसएम इंटर कॉलेज, आदर्श इंटर कॉलेज, राजकीय बालिका इंटर कॉलेज, राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज चुर्क, श्री चंद्रगुप्त मौर्य इंटर कॉलेज मधुपुर और राजकीय मॉडल इंटर कॉलेज मुडीलाडीह को परीक्षा केंद्र बनाया गया है। सभी केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में परीक्षा कराई जाएगी। सुरक्षा व्यवस्था के दृष्टि से छह स्टेटिक और सेक्टर मजिस्ट्रेट की तैनाती की गई है। उन्होंने बताया कि दो पालियों में परीक्षा कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस भर्ती परीक्षा को सकुशल संपन्न कराने के लिए रविवार को डीएम चर्चित गौड़ ने राजकीय बालिका इंटर कॉलेज, राजा शारदा महेश इंटर कॉलेज रॉबर्ट्सगंज का निरीक्षण किए। इस दौरान सभी व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने सीसीटीवी कैमरों, स्ट्रांग रूम, कंट्रोल रूम तथा परीक्षा कक्षों की व्यवस्थाओं का निरीक्षण करते हुए उन्हें सुव्यवस्थित रखने के निर्देश दिए। उन्होंने परीक्षार्थियों के लिए शुद्ध पेयजल, स्वच्छ शौचालय, टेंट व्यवस्था एवं फ्रिस्किंग स्थलों पर आवश्यक सुविधाएं सुनिश्चित करने को कहा। साथ ही परीक्षा अवधि में निर्बाध विद्युत आपूर्ति, चिकित्सा एम्बुलेंस तथा सुचारू यातायात व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए संबंधित विभागों के साथ समन्वय स्थापित करने के निर्देश दिए। राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में आयोजित कक्ष निरीक्षकों के ब्रीफिंग सत्र में डीएम ने समयपालन को अनिवार्य बताते हुए सीटिंग प्लान एवं अन्य तैयारियां समयबद्ध ढंग से पूर्ण करने के निर्देश दिए। कहा कि किसी भी स्तर पर लापरवाही अथवा शिथिलता अक्षम्य होगी। इस मौके पर एसडीएम सदर अश्विनी कुमार, डीआईओएस जयराम सिंह, सीओ रणधीर मिश्रा आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed