सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Police team attacked while taking girl home

Sonebhadra News: युवती को घर पहुंचाने गई पुलिस टीम पर हमला

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 07 Jun 2026 11:18 PM IST
विज्ञापन
Police team attacked while taking girl home
म्योरपुर थाना क्षेत्र में पुलिस टीम पर हमले में टूटा पुलिस वाहन
विज्ञापन
म्योरपुर। थाना क्षेत्र के पड़री ग्राम पंचायत के कमरीडॉड गांव में शनिवार की रात युवती को घर पहुंचाने गई पुलिस टीम पर हमला किया गया। अभद्रता भी की गई। इस मामले में पुलिस ने छह नामजद और 20 अज्ञात के खिलाफ सीएलए एक्ट और अन्य धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की है। पुलिस ने तीन महिलाओं समेत 10 आरोपियों को हिरासत में लेकर न्यायालय भेज दिया।

म्योरपुर थाना प्रभारी रविकांत मिश्रा ने बताया कि बभनी थाने में तैनात उपनिरीक्षक अखिलेश पाठक की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। तहरीर के अनुसार, नारी निकेतन से लौटी एक युवती को उसके परिजनों के घर पहुंचाने गई पुलिस टीम के साथ घर और आसपास के लोगों ने अभद्र व्यवहार किया और उनके वाहन पर हमला किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने कमरीडॉड निवासी रोहित शर्मा, राहुल शर्मा, गुलाब शर्मा, धनेश्वर शर्मा और मध्य प्रदेश के सिंगरौली जिले के बर्गबांध थाना क्षेत्र के तेंदुआ निवासी सुनील नाई को नामजद आरोपी बनाया है। इसके अतिरिक्त एक पिकअप चालक मनोज शर्मा और 20-25 अज्ञात लोगों के खिलाफ भी प्राथमिकी दर्ज की गई है।
विज्ञापन
Trending Videos

पुलिस के मुताबिक लगभग डेढ़ माह पहले युवती नाबालिग प्रेमी के साथ घर से चली गई थी। जब दोनों लौटे, तो युवती ने अपने माता-पिता के साथ जाने से इन्कार कर दिया, जिसके बाद उसे नारी निकेतन भेजा गया था। शनिवार को नारी निकेतन से लौटने के बाद युवती सीधे अपने प्रेमी के घर पहुंच गई। बाद में बभनी पुलिस की मौजूदगी में उसे उसके माता-पिता के घर भेजा गया, जहां विवाद हो गया। पुलिस ने इस मामले में तीन महिलाओं समेत कुल 10 लोगों को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed