फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Policeman's wife dies after falling from balcony of three-storey house

Sonebhadra News: तीन मंजिला मकान की बालकनी से गिरी पुलिसकर्मी की पत्नी, मौत

Thu, 02 Jul 2026 01:34 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 02 Jul 2026 01:34 AM IST
विज्ञापन
Policeman's wife dies after falling from balcony of three-storey house
क्षेत्र के विवेकपुरम कॉलोनी में बुधवार को तीन मंजिले मकान की बालकनी से गिरकर सुनीता चौधरी (37) की मौत हो गई। कपड़े फैलाते वक्त सुनीता चौधरी का पैर फिसला और वह तीन मंजिला मकान के नीचे फर्श पर जा गिरीं। पुलिस ने शव को संरक्षण में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। सुनीता के पति कमलेश कुमार राय चंदौली पुलिस लाइन में तैनात हैं। बलिया के मूल निवासी कमलेश शिवपुर थाना क्षेत्र के विवेकपुरम कॉलोनी में प्रथम तल पर किराये के मकान में रहते हैं। सुबह 8 बजे सुनीता चौधरी कपड़े सुखाने के लिए बालकनी में पहुंची और अचानक नीचे गिर गईं। सुनीता को लोगों ने तुरंत पंडित दीनदयाल उपाध्याय अस्पताल पहुंचाया। इलाज के दौरान सुनीता की मौत हो गई। सूचना पाकर पति और रिश्तेदार भी पहुंच गए। कमलेश की सूचना पर शिवपुर पुलिस ने शव को संरक्षण में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। सुनीता चौधरी का एक छह साल का बेटा भी है। परिवार के अन्य सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है। पड़ोसियों ने पुलिस से आशंका जताई कि सुबह के समय बालकनी में कपड़े फैलाते वक्त सुनीता चौधरी का पैर फिसला होगा और वह नीचे गिर गईं। थाना प्रभारी अजीत कुमार वर्मा ने बताया कि पुलिस जांच कर रही है। सभी पहलुओं पर गौर किया जा रहा है। अभी तक की जांच में यह सामने आया कि पहली मंजिल की बालकनी से सुनीता नहीं गिरी है, वहां की रेलिंग काफी ऊंची है। तीसरे मंजिल पर कपड़े सुखाने गई थी, जहां से पैर फिसला होगा और वह नीचे आ गिरीं। यहां की बालकनी की रेलिंग बहुत नीचे हैं। फिलहाल पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed