फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Power demand rose by 2,672 MW, crossing the 29,000 MW mark.

Sonebhadra News: 2672 मेगावाट बढ़कर 29 हजार मेगावाट के पार पहुंची बिजली की मांग

Mon, 13 Jul 2026 12:29 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 13 Jul 2026 12:29 AM IST
विज्ञापन
Power demand rose by 2,672 MW, crossing the 29,000 MW mark.
अनपरा (सोनभद्र)। प्रदेश के मौसम में बदलाव के कारण बिजली की मांग में भी उतार-चढ़ाव जारी है। गत दिनों तापमान कम होने के कारण बिजली की मांग 25670 मेगावाट पर पहुंच गई, वहीं धूप निकलने के बाद दो दिनों के अंदर बिजली की मांग 3371 मेगावाट बढ़कर 29 हजार मेगावाट के पार चली गई। गत दिनों प्रदेश के विभिन्न इलाकों में हुई बारिश के कारण तापमान में कमी आने के कारण लोगों को गर्मी से काफी राहत मिली थी। उत्तर प्रदेश लोड डिस्पैच सेंटर की वेबसाइट के मुताबिक इसके बाद बिजली की मांग 32 हजार मेगावाट से कम होकर बीते मंगलवार को अधिकतम 30845 मेगावाट पर पहुंच गई। लगातार बारिश के कारण अगले ही दिन बिजली की मांग 3476 मेगावाट कम होकर 27369 मेगावाट पर पहुंच गई। 24 घंटे बाद बिजली की मांग 1699 मेगावाट कम होकर 25670 मेगावाट पर पहुंच गई। धूप निकलने के बाद शुक्रवार को बिजली की मांग में 699 मेगावाट बढ़कर 26369 मेगावाट पर पहुंच गई और अगले 24 घंटे बाद बिजली की मांग 2672 मेगावाट बढ़कर 29041 मेगावाट पर पहुंच गई। बिजली की मांग बढ़ने के कारण उत्पादन निगम सहित निजी क्षेत्र की इकाइयों से भी पूर्ण क्षमता से उत्पादन कराया गया। इस बीच प्रदेश की सभी जलविद्युत इकाइयों से भी उत्पादन शुरू करा दिया गया है। पीक आवर में सभी इकाइयों ने 1057 मेगावाट का उत्पादन किया, जिसमें रिहंद ने 150 मेगावाट का उत्पादन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed