{"_id":"695c100902d99a63da02aefe","slug":"pre-board-exams-for-high-school-and-intermediate-will-begin-on-the-12th-and-conclude-in-10-days-sonbhadra-news-c-194-1-son1002-139990-2026-01-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonebhadra News: 12 से शुरू होंगी हाईस्कूल, इंटर की प्री बोर्ड परीक्षाएं, 10 दिन में होंगी समाप्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonebhadra News: 12 से शुरू होंगी हाईस्कूल, इंटर की प्री बोर्ड परीक्षाएं, 10 दिन में होंगी समाप्त
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी बोर्ड की मुख्य परीक्षा की तर्ज पर होने वाली प्री बोर्ड की परीक्षाएं 12 जनवरी से शुरू होंगी। सोमवार को इसकी समय सारिणी जारी कर दी गई। सभी परीक्षाएं 10 दिन में ही समाप्त हो जाएंगी। विद्यालयों को प्रश्न पत्र भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। यह प्रश्न पत्र बोर्ड से ही सेट किए गए हैं।
छात्र-छात्राओं के प्रदर्शन को सुधारने और मुख्य परीक्षा के लिए बेहतर अभ्यास कराने के उद्देश्य से इस बार उसी तर्ज पर प्री बोर्ड की परीक्षा कराई जा रही है। परीक्षार्थियों को वैसे ही माहौल में परीक्षा देना होगा, जिससे उनकी तैयारी का सही आकलन हो सके।
13 जनवरी को हाईस्कूल अंग्रेजी की परीक्षा
डीआईओएस जयराम सिंह ने बताया कि प्री बोर्ड की परीक्षा 12 जनवरी से शुरू होगी। पहले दिन हाईस्कूल व इंटर में हिंदी की परीक्षा होगी। अगले दिन 13 जनवरी को हाईस्कूल अंग्रेजी, इंटर अंग्रेजी व संस्कृत, 16 जनवरी को हाईस्कूल विज्ञान, इंटर में भौतिक विज्ञान, नागरिक शास्त्र, लेखा, व्यावसायिक, कृषि, 19 जनवरी को हाईस्कूल में सामाजिक विज्ञान, इंटर में रसायन विज्ञान, अर्थशास्त्र, शिक्षाशास्त्र, व्यावसायिक, कृषि, 20 जनवरी को हाईस्कूल में गणित, गृह विज्ञान, इंटर में गणित, जीव विज्ञान, भूगोल, बिजनेस स्टडी, 21 जनवरी को संस्कृत, वाणिज्य, कला, उर्दू, कृषि, इंटर इतिहास, व्यावसायिक, कृषि, 22 जनवरी को हाईस्कूल की अन्य विषय और इंटर में समाज शास्त्र व चित्रकला की परीक्षा होगी। 23 जनवरी को इंटर की अवशेष विषयों की परीक्षा कराई जाएगी। सभी परीक्षा पहली पाली में सुबह 10 से दोपहर 1.15 बजे तक होगी। उन्होंने बताया कि सभी प्रधानाचार्य को नकल विहीन और शुचितापूर्ण परीक्षा कराने के निर्देश दिए गए हैं।