{"_id":"6a4425cbf784f00a8f029f68","slug":"property-registration-resumed-in-sakaldiha-after-a-week-sonbhadra-news-c-189-1-svns1010-150721-2026-07-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonebhadra News: एक सप्ताह बाद सकलडीहा में फिर शुरू हुई रजिस्ट्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonebhadra News: एक सप्ताह बाद सकलडीहा में फिर शुरू हुई रजिस्ट्री
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सरकार की ओर से ई-रजिस्ट्री का निर्णय वापस लेने के बाद सकलडीहा तहसील स्थित उप निबंधक कार्यालय में मंगलवार से रजिस्ट्री का कार्य फिर से शुरू हो गया। अधिवक्ताओं के आंदोलन समाप्त होने के साथ ही छह दिनों से ठप पड़ा बैनामा कार्य बहाल हो गया। कार्यालय खुलते ही जमीन की खरीद-बिक्री के लिए लोगों की भीड़ उमड़ी।
ई-रजिस्ट्री व्यवस्था के विरोध में अधिवक्ताओं ने पिछले मंगलवार से बैनामा कार्य बंद कर दिया था। इसके चलते रजिस्ट्री कार्यालय में सभी प्रकार के पंजीयन कार्य पूरी तरह ठप रहे। इस दौरान न केवल जमीन की खरीद-बिक्री कराने आए लोगों को बिना काम कराए लौटना पड़ा, बल्कि सरकार को भी प्रतिदिन करीब 12 लाख रुपये के राजस्व का नुकसान उठाना पड़ा।
कार्यालय के आंकड़ों के अनुसार, छह दिनों तक काम बंद रहने से सकलडीहा उप निबंधक कार्यालय को लगभग 72 लाख रुपये के राजस्व का नुकसान हुआ। वहीं, रजिस्ट्री कार्य बंद रहने से खरीदारों और विक्रेताओं को भी काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। सब-रजिस्ट्रार श्रवण कुमार सिंह ने बताया कि सरकार के निर्णय के बाद रजिस्ट्री कार्य सामान्य रूप से शुरू कर दिया गया है। अब कार्यालय में सभी प्रकार के पंजीयन कार्य पूर्व की भांति किए जा रहे हैं।