फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Protest by villagers grappling with a water crisis

Sonebhadra News: जल संकट से जूझ रहे ग्रामीणों का प्रदर्शन

Sat, 27 Jun 2026 11:18 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 27 Jun 2026 11:18 PM IST
विज्ञापन
Protest by villagers grappling with a water crisis
म्योरपुर के आरंगपानी में जल संकट को लेकर प्रदर्शन करते ग्रामीण
म्योरपुर। स्थानीय विकास खंड की आरंगपानी ग्राम पंचायत के छापरी डाड़ टोले में लगातार गिरते जलस्तर और पेयजल संकट से परेशान ग्रामीणों ने शनिवार को नमामि गंगे परियोजना के तहत शीघ्र जलापूर्ति की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। समाजसेवी राजू कुमार गुप्त के नेतृत्व में आयोजित प्रदर्शन में बड़ी संख्या में ग्रामीण शामिल हुए और सरकार से जल्द पानी की आपूर्ति करने की मांग की। ग्रामीणों का कहना है कि छापरी डाड़ में आदिवासी और दलित समाज एवं अन्य पिछड़ा वर्ग के परिवार निवास करते हैं। जलस्तर लगातार नीचे जाने के कारण हैंडपंप और अन्य जलस्रोत पर्याप्त पानी नहीं दे पा रहे हैं, जिससे लोगों को पेयजल के लिए परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। प्रदर्शन के दौरान ग्रामीणों ने कहा कि नमामि गंगे परियोजना के तहत जल्द टोले में पेयजल आपूर्ति शुरू कराई जाए, ताकि लोगों को राहत मिल सके। कहा कि कनेक्शन भी कई जगह हुए हैं लेकिन अब भी तमाम लोगों के घर कनेक्शन नहीं हो पाया है। ऐसे में उन्होंने जल्द व्यवस्था में सुधार कर जलापूर्ति की मांग की। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि समस्या का शीघ्र समाधान नहीं हुआ तो आंदोलन को और व्यापक रूप दिया जाएगा। प्रदर्शन में समाजसेवी राजू गुप्त, वार्ड सदस्य विजय सोनी, पूर्व वार्ड सदस्य राजेंद्र धरकार, समाजसेवी संतोष गुप्ता, रामसहाय, बंधु राम, कौशल्या देवी, नंदलाल, गेंदालाल, दिनेश कुमार, शिव कुमारी, मधु देवी, लीलावती आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed