फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Provincial Medical Association election process begins, nominations to begin on July 25

Sonebhadra News: प्रांतीय मेडिकल एसोसिएशन की चुनावी प्रक्रिया शुरू, 25 जुलाई से होगा नामांकन

Mon, 20 Jul 2026 01:31 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 20 Jul 2026 01:31 AM IST
विज्ञापन
Provincial Medical Association election process begins, nominations to begin on July 25
सोनभद्र। प्रांतीय मेडिकल एसोसिएशन के जिला इकाई के नए सिरे से गठन की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। कुल सात पदों के लिए चुनावी प्रक्रिया अपनाई जाएगी। 25 जुलाई से नामांकन की प्रक्रिया शुरू होगी। सात अगस्त को मतदान कराया जाएगा। एक व्यक्ति को एक पद के लिए ही चुनाव लड़ने की अनुमति दी जाएगी। सीएमओ डॉ. रमेश कुमार मिश्र के मुताबिक अध्यक्ष, उपाध्यक्ष महिला, उपाध्यक्ष सामान्य, सचिव,सिचिव केंद्रीय कार्यकारिणी, वित्त सचिव और संपादक पद के लिए चुनाही प्रक्रिया अपनाई जा रही है। 25 से 27 जुलाई तक सुबह 10 बजे से शाम चार बजे तक नामांकन किया जा सकेगा। 29 जुलाई को सुबह 10 बजे से शाम चार बजे के बीच नामांकन वापसी की जा सकेगी। इसी समयावधि में सात अगस्त को मतदान और इसके बाद शाम पांच बजे उसके परिणाम की घोषणा की जाएगी। सीएमओ कार्यालय के कमरा नंबर चार में नामांकन फार्म उपलब्ध कराया जाएगा। अध्यक्ष पद के लिए 10 वर्ष, उपाध्यक्ष पद के लिए सात वर्ष, सचिव व अन्य पदों के लिये कम से कम दो वर्ष की सदस्यता आजीवन के रूप में जरूरी होगी। संबंधित के पास बीएफएस की कम से कम एक पॉलिसी होनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed