फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Raid against electricity theft; two caught.

Sonebhadra News: बिजली चोरी के खिलाफ छापा, दो पकड़े गए

Wed, 12 Aug 2026 11:36 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 12 Aug 2026 11:36 PM IST
विज्ञापन
Raid against electricity theft; two caught.
बभनी। विद्युत चोरी पर अंकुश लगाने के लिए बुधवार को प्रवर्तन दल सोनभद्र और विद्युत वितरण खंड नधिरा-बभनी की संयुक्त टीम ने क्षेत्र में औचक छापा मारा। टीम की कार्रवाई से अवैध कनेक्शनधारियों में अफरातफरी मच गई। संयुक्त टीम ने आश्रम मोड़, म्योरपुर, नधिरा और बभनी क्षेत्र में बिजली कनेक्शनों की जांच की। बभनी में जांच के दौरान दो उपभोक्ता के यहां अनियमितता सामने आई। एक उपभोक्ता का कनेक्शन अवैध पाया गया, जबकि दूसरे के यहां स्वीकृत भार से अधिक विद्युत भार का उपयोग करने का मामला मिला। मौके पर करीब 50 हजार रुपये की राजस्व वसूली की गई। वहीं, विद्युत निगम की टीम ने दो अन्य उपभोक्ताओं को नया विद्युत कनेक्शन भी प्रदान किया। प्रवर्तन दल सोनभद्र और विद्युत वितरण टीम नधिरा-बभनी की संयुक्त कार्रवाई से क्षेत्र में हड़कंप की स्थिति रही। टीम ने उपभोक्ताओं को विद्युत चोरी से बचने और अवैध कनेक्शन के माध्यम से ही बिजली का उपयोग करने की हिदायत दी। इस दौरान प्रवर्तन दल सोनभद्र के अधिकारियों के साथ अवर अभियंता महेश कुमार, टीजी-2 प्रमोद जायसवाल और लाइनमैन श्रवण कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed