फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   The appearance of the Mahavir Temple in Dudhi and the Sheetla Mata Temple in Churk will be transformed at a cost of 3.92 crore

Sonebhadra News: दुद्धी के महावीर मंदिर और चुर्क के शीतला माता मंदिर की 3.92 करोड़ से संवरेगी तस्वीर

Wed, 12 Aug 2026 11:43 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 12 Aug 2026 11:43 PM IST
विज्ञापन
The appearance of the Mahavir Temple in Dudhi and the Sheetla Mata Temple in Churk will be transformed at a cost of 3.92 crore
सोनभद्र। वंदन योजना के तहत जिले के दो प्राचीन धार्मिक स्थलों की तस्वीर बदलेगी। शासन ने दुद्धी नगर पंचायत स्थित प्राचीन महावीर जी मंदिर और चुर्क-घुर्मा नगर पंचायत स्थित मां शीतला माता मंदिर में अवस्थापना सुविधाओं के विकास के लिए करीब 3.92 करोड़ रुपये का बजट स्वीकृत किया है। विकास कार्य पूरा होने के बाद दोनों मंदिर श्रद्धालुओं के साथ पर्यटकों के आकर्षण का केंद्र बनेंगे। डीएम चर्चित गौड़ ने बताया कि दुद्धी स्थित प्राचीन महावीर जी मंदिर के विकास के लिए 1.93 करोड़ रुपये और मां शीतला माता मंदिर के लिए 1.99 करोड़ रुपये स्वीकृत हुए हैं। बजट मिलने के बाद अब विकास कार्यों को आगे बढ़ाने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। वंदन योजना के तहत दोनों मंदिरों तक श्रद्धालुओं की बेहतर पहुंच के लिए लिंक रोड का निर्माण कराया जाएगा। मंदिर परिसरों में साज-सज्जा, प्रकाश, पेयजल समेत अन्य मूलभूत सुविधाएं विकसित की जाएंगी। इससे श्रद्धालुओं को मंदिरों तक पहुंचने और वहां ठहरने में सहूलियत मिलेगी। साथ ही मंदिर परिसरों की सुंदरता भी बढ़ेगी। डीएम ने बताया कि जिले के प्राचीन धार्मिक और सांस्कृतिक स्थलों को बेहतर सुविधाओं से जोड़ने के लिए जिला प्रशासन लगातार प्रयास कर रहा है। शासन को भेजे गए प्रस्तावों के क्रम में दोनों मंदिरों के विकास को स्वीकृति मिली है। उन्होंने कहा कि विकास कार्य पूरा होने के बाद श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी और धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा। उन्होंने कहा कि सोनभद्र प्राकृतिक संपदा के साथ धार्मिक और ऐतिहासिक दृष्टि से भी समृद्ध है। जिले में कई प्राचीन मंदिर और धार्मिक स्थल हैं, जिनका आध्यात्मिक और ऐतिहासिक महत्व है। ऐसे स्थलों पर आधारभूत सुविधाओं का विस्तार होने से स्थानीय लोगों के साथ बाहर से आने वाले श्रद्धालुओं और पर्यटकों को भी लाभ मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed