फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Railways sends letter to have unauthorized path near under-construction bridge closed

Sonebhadra News: रेलवे ने निर्माणाधीन पुल के पास अनधिकृत रास्ता बंद कराने को भेजा पत्र

Sat, 27 Jun 2026 11:29 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 27 Jun 2026 11:29 PM IST
विज्ञापन
Railways sends letter to have unauthorized path near under-construction bridge closed
सोनभद्र। उत्तर मध्य रेलवे ने ग्राम पटवध-बसकठवा स्थित निर्माणाधीन रेलवे पुल संख्या 403 के पास से गुजर रहे अनधिकृत आवागमन मार्ग को तत्काल बंद कराने के लिए डीएम काे पत्र लिखा है। इसके लिए प्रशासनिक एवं पुलिस सहयोग मांगा है। रेलवे का कहना है कि निर्माण कार्य के दौरान इस रास्ते का उपयोग लोगों के लिए जानलेवा साबित हो सकता है। वरिष्ठ अनुभाग अभियंता (निर्माण), चुर्क अभिषेक राज की ओर से भेजे गए पत्र में बताया गया है कि रेलवे पुल संख्या 403 (किमी 145/1-3) पर निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है। निर्माण स्थल पर भारी मशीनों का संचालन और निर्माण सामग्री का आवागमन लगातार हो रहा है। इसके बावजूद स्थानीय ग्रामीण अनधिकृत मार्ग का उपयोग कर रहे हैं, जिससे कभी भी गंभीर दुर्घटना हो सकती है। रेलवे ने पत्र में कहा है कि निर्माण स्थल पर बैरिकेडिंग सहित सुरक्षा व्यवस्था की गई है लेकिन इसके बावजूद लोग प्रतिबंधित रास्ते से आवागमन कर रहे हैं। इससे न केवल लोगों की सुरक्षा खतरे में पड़ रही है, बल्कि निर्माण कार्य भी प्रभावित हो रहा है। रेलवे प्रशासन ने जनहित और सुरक्षा का हवाला देते हुए जिलाधिकारी से अनुरोध किया है। इस अनधिकृत मार्ग को तत्काल प्रभाव से बंद कराया जाए और प्रशासनिक और पुलिस सहयोग उपलब्ध कराया जाए, ताकि किसी अप्रिय घटना को रोका जा सके और पुल निर्माण कार्य सुरक्षित एवं निर्बाध रूप से पूरा हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed