फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Salaries of 11 veterinary officers withheld due to slow progress in artificial insemination

Sonebhadra News: कृत्रिम गर्भाधान की धीमी प्रगति पर 11 पशु चिकित्सा अधिकारियों का वेतन रोका

Wed, 29 Jul 2026 12:58 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 29 Jul 2026 12:58 AM IST
विज्ञापन
Salaries of 11 veterinary officers withheld due to slow progress in artificial insemination
सोनभद्र। कृत्रिम गर्भाधान कार्यक्रम की धीमी प्रगति और भारत पशुधन पोर्टल पर सूचनाओं के समयबद्ध अपलोड में लापरवाही पर डीएम ने कड़ी कार्रवाई की है। उन्होंने 11 पशु चिकित्सा अधिकारियों के वेतन भुगतान पर अगले आदेश तक रोक लगाने के निर्देश दिए हैं। डीएम चर्चित गौड़ ने बताया कि भारत सरकार के भारत पशुधन पोर्टल पर कृत्रिम गर्भाधान से संबंधित सूचनाओं का शत-प्रतिशत और समयबद्ध अपलोड शासन की प्राथमिकता में शामिल है। इसमें किसी भी प्रकार की शिथिलता या लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी। जिन पशु चिकित्सा अधिकारियों के वेतन पर रोक लगाई गई है, उनमें चतरा ब्लॉक के बगौरा और जैमोहरा, जुगैल, दुद्धी, विंढमगंज, सुकृत, कोन, म्योरपुर, नगवां, चुर्क और रॉबर्ट्सगंज क्षेत्र के संबंधित पशु चिकित्सा अधिकारी शामिल हैं। सभी संबंधित अधिकारियों को 30 जुलाई तक कृत्रिम गर्भाधान कार्यक्रम की प्रगति में उल्लेखनीय सुधार सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने चेतावनी दी कि निर्धारित समय सीमा तक अपेक्षित प्रगति नहीं होने पर संबंधित अधिकारियों के विरुद्ध प्रतिकूल प्रविष्टि दर्ज करने के साथ विभागीय अनुशासनात्मक कार्रवाई भी की जाएगी। उन्होंने अधिकारियों से लक्ष्य के अनुरूप कार्य करते हुए कृत्रिम गर्भाधान कार्यक्रम में तेजी लाने और भारत पशुधन पोर्टल पर सभी सूचनाओं का समयबद्ध एवं शत-प्रतिशत अपलोड सुनिश्चित करने को कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed