सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Salary of BSA and two tehsildars withheld due to laxity in census work

Sonebhadra News: जनगणना कार्य में शिथिलता पर बीएसए और दो तहसीलदार का रोका वेतन

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 07 Jun 2026 12:08 AM IST
विज्ञापन
Salary of BSA and two tehsildars withheld due to laxity in census work
विज्ञापन
डीएम चर्चित गौड़ ने शुक्रवार की रात आठ बजे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जनगणना-2027 के प्रथम चरण अंतर्गत मकान सूचीकरण एवं मकान गणना कार्य की प्रगति की समीक्षा की गई। समीक्षा के दौरान तहसील दुद्धी एवं तहसील ओबरा के ग्रामीण चार्ज क्षेत्रों में हाउस लिस्टिंग एवं हाउसिंग सेंसस ब्लॉकों की प्रगति अत्यंत धीमी पाई गई। दोनों तहसीलदार और बीएसए का वेतन रोकने के निर्देश दिए। दुद्धी में मात्र 7.50 प्रतिशत तथा ओबरा में 17.68 प्रतिशत कार्य पूर्ण पाया गया। जिलाधिकारी चर्चित गौड़ ने समीक्षा में पाया कि संबंधित चार्ज अधिकारियों की तरफ से जनगणना संबंधित कामों में अपेक्षित गंभीरता नहीं बरती जा रही है। साथ ही जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी एवं अपर जिला जनगणना अधिकारी स्तर से भी गणना कार्य में लगे अध्यापकों एवं खंड शिक्षा अधिकारियों के कार्यों की प्रभावी निगरानी नहीं की जा रही है। जनगणना कार्य में शिथिलता एवं लापरवाही को गंभीरता से लेते हुए डीएम ने तहसीलदार दुद्धी, तहसीलदार ओबरा तथा जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी/अपर जिला जनगणना अधिकारी मुकुल आनंद पांडेय का वेतन अग्रिम आदेश तक रोकने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि यदि आगामी दो दिनों के भीतर कार्यों में अपेक्षित प्रगति एवं सुधार नहीं होता है तो संबंधित अधिकारियों के खिलाफ नियमानुसार अग्रिम कार्रवाई की जाएगी, जिसकी संपूर्ण जिम्मेदारी संबंधित अधिकारियों की होगी।
Trending Videos
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed