फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Sawan: The spirit of devotion returns to the market for worship essentials

सावन : पूजन सामग्री के बाजार में लौटी भक्ति की रौनक

Mon, 03 Aug 2026 12:48 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 03 Aug 2026 12:48 AM IST
विज्ञापन
Sawan: The spirit of devotion returns to the market for worship essentials
रॉबर्ट्सगंज में पूजा सामग्री की लगी दुकान। संवाद
सोनभद्र। श्रावण मास में जिले के बाजार में पूजा-अर्चना से जुड़ी सामग्री की बिक्री तेज हो गई है। शिवालयों में रुद्राभिषेक, जलाभिषेक और घरों में धार्मिक अनुष्ठानों के चलते पूजा सामग्री की दुकानों पर सुबह से देर शाम तक खरीदारों की भीड़ उमड़ रही है। नारियल, बेलपत्र, रक्षा डोरी, कपूर, धूपबत्ती, अगरबत्ती, सिंदूर, फूल-माला, पंचमेवा, कलावा, दूध के पात्र और पूजा थाल की मांग में अचानक वृद्धि देखी जा रही है। रॉबर्ट्सगंज नगर के शीतला मंदिर चौक, वीरेश्वर मंदिर के पास, बरैला महादेव मंदिर, गौरीशंकर महादेव मंदिर और शिवद्वार धाम समेत अन्य शिवालयों के आसपास स्थित दुकानों पर श्रद्धालु बड़ी संख्या में खरीदारी कर रहे हैं। सावन के पहले सोमवार को लेकर भी लोगों में उत्साह बना रहा। दुकानदारों का कहना है कि पूरे श्रावण माह तक बिक्री में तेजी बनी रहने की उम्मीद है। कई दुकानदारों ने मांग बढ़ने के कारण अतिरिक्त स्टॉक भी मंगाया है ताकि ग्राहकों को किसी प्रकार की परेशानी न हो। दुकानदारों के अनुसार इस बार पूजा सामग्री के अधिकांश सामान के दाम पिछले वर्ष की तुलना में सामान्य बने हुए हैं, जिससे खरीदार भी खुलकर खरीदारी कर रहे हैं। सुबह और शाम के समय बाजारों में सबसे अधिक भीड़ देखी जा रही है। इसके अलावा लोग अपने घरों में पूजन कराने के लिए पूजन सामग्री की खरीदारी कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed