फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Sonbhadra became the champion after a stellar performance in the women's table tennis category

Sonebhadra News: टेबल टेनिस के महिला वर्ग में शानदार प्रदर्शन कर सोनभद्र बना चैंपियनशिप

Mon, 13 Jul 2026 12:36 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 13 Jul 2026 12:36 AM IST
विज्ञापन
Sonbhadra became the champion after a stellar performance in the women's table tennis category
चुर्क पुलिस लाइन में अंतरजनपदीय बैडमिंटल एवं टेनिस क्लस्टर प्रतियोगिता में प्रतिभाग करते प्रतिभ
सोनभद्र। पुलिस लाइन चुर्क में तीन दिनों तक चली वाराणसी जोन की 43वीं अंतरजनपदीय बैडमिंटन एवं टेबल टेनिस क्लस्टर प्रतियोगिता-2026 रविवार को संपन्न हो गई। समापन समारोह में पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा ने विजेता एवं उपविजेता खिलाड़ियों को ट्रॉफी और पुरस्कार देकर सम्मानित किया। पुलिस लाइन चुर्क में 10 से 12 जुलाई तक आयोजित प्रतियोगिता में वाराणसी जोन के सभी जिलों के पुलिस खिलाड़ियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। बैडमिंटन टीम चैंपियनशिप के पुरुष वर्ग में कमिश्नरेट वाराणसी विजेता और आजमगढ़ उपविजेता रहा, जबकि महिला वर्ग में कमिश्नरेट वाराणसी ने खिताब जीता और सोनभद्र की टीम उपविजेता रही। टेबल टेनिस टीम चैंपियनशिप के पुरुष वर्ग में मऊ विजेता तथा मिर्जापुर उपविजेता बना। महिला वर्ग में सोनभद्र ने शानदार प्रदर्शन करते हुए चैंपियनशिप अपने नाम की, जबकि जौनपुर की टीम उपविजेता रही। बैडमिंटन ओपन पुरुष एकल में कमिश्नरेट वाराणसी के आरक्षी गोविंद यादव विजेता और उपनिरीक्षक राजन यादव उपविजेता रहे। महिला एकल में कमिश्नरेट वाराणसी की मुख्य आरक्षी रीचा यादव ने खिताब जीता, जबकि गाजीपुर की आकांक्षा बौद्ध उपविजेता रहीं। टेबल टेनिस पुरुष एकल में जौनपुर के अपर पुलिस अधीक्षक अतिशय कुमार सिंह विजेता तथा बलिया के आरक्षी चंद्रकांत वर्मा उपविजेता रहे। महिला एकल में सोनभद्र की महिला आरक्षी नेहा गिरी विजेता और अर्चना उपविजेता रहीं। प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट खेल कौशल, अनुशासन और खेल भावना का परिचय दिया। एसपी अभिषेक वर्मा ने कहा कि खेल केवल शारीरिक और मानसिक मजबूती का माध्यम नहीं, बल्कि अनुशासन, नेतृत्व क्षमता, आत्मविश्वास और टीम भावना विकसित करने का भी सशक्त माध्यम हैं। उन्होंने कहा कि इस तरह की प्रतियोगिताएं पुलिस बल में कार्यकुशलता, समन्वय और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना को मजबूत करती हैं। एसपी ने आयोजन समिति, निर्णायक मंडल, तकनीकी अधिकारियों, टीम प्रबंधकों, खिलाड़ियों तथा आयोजन को सफल बनाने में सहयोग देने वाले सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों का आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed