फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Teenage girl dies after slipping and falling into a well while fetching water.

Sonebhadra News: पानी भरते समय पैर फिसला, कुएं में गिरने से किशोरी की मौत

Sun, 26 Jul 2026 11:45 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 26 Jul 2026 11:45 PM IST
विज्ञापन
Teenage girl dies after slipping and falling into a well while fetching water.
बभनी थाना क्षेत्र के चपकी गांव में कुएं में गिरने से मृतक- आंचल(फाइल फोटो) स्रोत परिजन
बभनी। स्थानीय थाना क्षेत्र के चपकी गांव में रविवार के शाम करीब चार बजे एक दर्दनाक हादसे में एक किशोरी की कुएं में गिरने से मौत हो गई। मृतका की पहचान कुमारी आंचल (14) पुत्री रमाशंकर गुप्ता निवासी चपकी के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि आंचल घर के लिए पानी भरने के लिए कुएं पर गई हुई थी। इसी दौरान उसका पैर फिसल गया और वह कुएं में जा गिरी। जब वह काफी देर तक घर नहीं लौटी तो पर परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। खोजबीन के बाद जब लोगों ने झगड़ (कटियां) कुएं में डालकर खोजना शुरू किया तो उसका कपड़ा फंस गया और पता चल गया। घटना की जानकारी होने पर पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही सब इंस्पेक्टर शिवमूरत यादव घटनास्थल पर पहुंच गए और स्थानीय लोगों की मदद से किशोरी के शव को कुएं से बाहर निकलवाया। थाना प्रभारी डीपी यादव ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। उधर, घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और गांव में शोक का माहौल है। मृतका आंचल की मां की मौत दस साल पहले ही हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed