{"_id":"6a22bb7eeff48c4ed302e497","slug":"teenager-bathing-in-belan-river-dies-in-crocodile-attack-in-sonbhadra-2026-06-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"बुझ गया घर का चिराग: नदी में नहाने गया था मां-बाप का इकलौता बेटा, मगरमच्छ के हमले में हुई मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बुझ गया घर का चिराग: नदी में नहाने गया था मां-बाप का इकलौता बेटा, मगरमच्छ के हमले में हुई मौत
अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र।
Published by: Pragati Chand
Updated Fri, 05 Jun 2026 05:35 PM IST
विज्ञापन
सार
Sonbhadra News: जिले के घोरावल क्षेत्र के दीवा गांव में शुक्रवार की दोपहर एक दर्दनाक घटना हुई। बेलन नदी में नहाते समय एक किशोर पर मगरमच्छ ने हमला कर दिया। जिससे उसकी मौत हो गई।
हादसे में किशोर की मौत
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
सोनभद्र जिले के घोरावल कोतवाली क्षेत्र के दीवा गांव में शुक्रवार को दोपहर बेलन नदी में नहा रहे आदर्श (12) पर मगरमच्छ ने झपट्टा मार दिया और गहरे पानी में खींच ले गया। हादसे में किशोर की मौत हो गई। मृतक अपने मां-बाप का इकलौता पुत्र था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।
क्या है पूरा मामला
बताया जा रहा है कि दीवा गांव निवासी बेचन कोल का 12 वर्षीय पुत्र आदर्श शुक्रवार को दोपहर अपने घर से करीब 300 मीटर दूर घोरावल - गुरुवल मार्ग के किनारे बेलन नदी में नहाने गया था। उसके साथ गांव का एक किशोर भी नहा रहा था। नहाने के दौरान अचानक पानी में पहले से ही मौजूद एक मगरमच्छ आया और नदी में नहा रहे आदर्श पर झपट्टा मार कर उसे अपने चंगुल में जकड़ लिया और गहरे पानी के अंदर खींच ले गया। साथ में नहा रहा किशोर शोर मचाते हुए भागा।
विज्ञापन
विज्ञापन
आसपास मौजूद ग्रामीणों को घटना की जानकारी हुई तो वे मौके पर पहुंचे और लाठी, डंडा, बांस लेकर नदी में उतरे तो मगरमच्छ मौके से भाग गया। मगरमच्छ ने आदर्श को पानी के अंदर ले जाकर कीचड़-मिट्टी में गाड़ दिया था। ग्रामीणों ने नदी में उतरकर आदर्श की तलाश की तो बीच नदी में वह मिला।
Trending Videos
इसे भी पढ़ें; खतरे में जान: वाराणसी के मंडलीय अस्पताल में बेड के ऊपर से गुजर रहे तार, फायर अलार्म सिस्टम बंद
घटना की सूचना पर प्रभारी निरीक्षक बृजेश कुमार सिंह, वन क्षेत्राधिकारी ज्ञानेश कुमार पुलिस और वन विभाग की टीम के साथ मौके पर पहुंचे। आदर्श को घोरावल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया, जहां डॉक्टर ने देखते ही मृत घोषित कर दिया। हादसे के बाद परिजनों में कोहराम मच गया।
आदर्श अपने माता-पिता का एकलौता पुत्र था। बताया गया कि पिता ने उसे नदी में नहाने के जाने के लिए मना किया था और घर में ही नहाने के लिए बोला था। लेकिन होनी को कुछ और मंजूर था। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक बृजेश कुमार सिंह ने बताया कि मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज भेज दिया गया है।