फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Temperature drops for the third consecutive day; maximum mercury level reaches 33 degrees

Sonebhadra News: लगातार तीसरे दिन तापमान में गिरावट, 33 डिग्री पहुंचा अधिकतम पारा

Wed, 01 Jul 2026 11:50 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 01 Jul 2026 11:50 PM IST
विज्ञापन
Temperature drops for the third consecutive day; maximum mercury level reaches 33 degrees
शक्तिनगर-वाराणसी राजमार्ग उरमौरा में हल्की बारिश से भीगी सडक।संवाद
सोनभद्र। जिले में मानसून के सक्रिय होने से मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल गया है। बुधवार को भी जिला मुख्यालय रॉबर्ट्सगंज के साथ ही ग्रामीण इलाकों में बारिश हुई। पिछले पांच दिनों में अधिकतम तापमान में लगातार गिरावट दर्ज की गई है। बीते 27 जून को 40.9 डिग्री सेल्सियस रहा अधिकतम तापमान बुधवार को घटकर 33.0 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। यानी महज पांच दिनों में पारे में 7.9 डिग्री सेल्सियस की कमी दर्ज की गई। मौसम विज्ञान केंद्र चुर्क के प्रेक्षक राजन सिंह के मुताबिक बुधवार को चुर्क क्षेत्र का अधिकतम तापमान 33.0 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 25.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। वहीं आर्द्रता 74 प्रतिशत रही। लगातार हो रही बारिश और बादलों की आवाजाही के कारण दिन में कुछ देर के लिए धूप निकली थी। हालांकि बादलों की उमड़-उमड़ के बाद दोपहर में एक बजे बारिश शुरू हुई। इससे लोगों को गर्मी से काफी राहत मिली। देर शाम साढ़े सात बजे के बाद एक बार फिर मौसम में परिवर्तन हुआ और जिला मुख्यालय रॉबर्ट्सगंज के साथ ही नई बाजार, चतरा से लगातार अन्य इलाकों में झमाझम बारिश हुई। बारिश से उमस से काफी राहत मिली। मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि आगामी दिनों में भी जिले में बादल छाए रहने और रुक-रुक कर बारिश होने की संभावना है। इससे तापमान सामान्य से नीचे रहने के आसार हैं। हालांकि आर्द्रता अधिक रहने के कारण बीच-बीच में हल्की उमस महसूस हो सकती है। लगातार ठंडे हुए मौसम से किसानों के चेहरे खिल उठे हैं। धान की नर्सरी और खरीफ फसलों के लिए यह मौसम अनुकूल माना जा रहा है, जबकि आम लोगों को भी भीषण गर्मी से राहत मिली है। वहीं बारिश के बाद जगह-जगह जलजमाव की स्थिति बनी रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed