फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   The landscape beneath the Robertsganj flyover will change, with a modern urban park to be built, beautifying the city

Sonebhadra News: रॉबर्ट्सगंज फ्लाईओवर के नीचे की बदलेगी तस्वीर बनेगा आधुनिक अर्बन पार्क, खूबसूरत होगा शहर

Mon, 20 Jul 2026 01:25 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 20 Jul 2026 01:25 AM IST
विज्ञापन
The landscape beneath the Robertsganj flyover will change, with a modern urban park to be built, beautifying the city
रॉबर्ट्सगंज नगर ​स्थित फ्लाईओवर, जिसका होना है सौंदर्यीकरण। स्रोत सूचना विभाग  
सोनभद्र। जिला मुख्यालय रॉबर्ट्सगंज शहर को आधुनिक और आकर्षक स्वरूप देने की दिशा में जिला प्रशासन ने एक महत्वाकांक्षी योजना तैयार की है। अब तक उपेक्षित रहने वाला रॉबर्ट्सगंज फ्लाईओवर का निचला हिस्सा जल्द ही लोगों के मनोरंजन, खेलकूद और खानपान का प्रमुख केंद्र बनेगा। कनाडा के टोरंटो शहर के प्रसिद्ध अंडरपास पार्क की तर्ज पर यहां आधुनिक नगरीय सुविधाएं विकसित की जाएंगी, जिससे शहर की सुंदरता बढ़ने के साथ लोगों को नया सार्वजनिक स्थल भी मिलेगा। जिलाधिकारी चर्चित गौड़ ने बताया कि प्रदेश सरकार की स्वच्छ, सुंदर और स्मार्ट शहरों की अवधारणा को साकार करने के लिए यह परियोजना तैयार की गई है। लगभग चार करोड़ रुपये की लागत से फ्लाईओवर के नीचे करीब एक किलोमीटर लंबे क्षेत्र को तीन प्रमुख जोन-स्पोर्ट्स जोन, फूड जोन और ग्रीन जोन के रूप में विकसित किया जाएगा। इस परियोजना का पूरा खर्च नॉर्दर्न कोल फील्ड्स लिमिटेड (एनसीएल) के कॉरपोरेट सोशल रिस्पॉन्सिबिलिटी (सीएसआर) मद से वहन किया जाएगा। स्पोर्ट्स जोन में बच्चों के लिए अत्याधुनिक झूले, खेल उपकरण और सुरक्षित प्ले एरिया बनाया जाएगा। इसके अलावा युवाओं के लिए बैडमिंटन कोर्ट, बास्केटबॉल कोर्ट और क्रिकेट प्रैक्टिस नेट तैयार किए जाएंगे। स्वास्थ्य के प्रति जागरूक लोगों के लिए ओपन जिम भी स्थापित किया जाएगा, जहां नगरवासी नियमित व्यायाम कर सकेंगे। फूड जोन में विभिन्न प्रकार के स्वादिष्ट व्यंजनों की दुकानें विकसित की जाएंगी, जिससे परिवार और युवा एक ही स्थान पर मनोरंजन के साथ खानपान का आनंद उठा सकेंगे। वहीं ग्रीन जोन में आकर्षक सजावटी पौधों के साथ पर्यावरण संरक्षण का संदेश देने वाले विशेष स्कल्प्चर लगाए जाएंगे। ट्रिपल आर (रिड्यूस, रियूज और रिसाइकिल) की अवधारणा को बढ़ावा देने के लिए प्लास्टिक, रबर और अन्य अनुपयोगी वस्तुओं से कलात्मक संरचनाएं तैयार की जाएंगी। परियोजना के तहत पूरे क्षेत्र को आकर्षक वॉल पेंटिंग, आधुनिक बैठने की व्यवस्था और रंग-बिरंगी सजावटी रोशनी से संवारा जाएगा। डीएम बोले, जल्द काम शुरू होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed