सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   The minimum temperature rose by 3.6 degrees in four days.

Sonebhadra News: चार दिन में 3.6 डिग्री तक बढ़ा न्यूनतम पारा

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 07 Jun 2026 12:07 AM IST
विज्ञापन
The minimum temperature rose by 3.6 degrees in four days.
विज्ञापन
जिले के तापमान में उतार-चढ़ाव लगा हुआ है। शनिवार को दोपहर में आसमान में बादल छाए जाने की वजह से दिन के तापमान में मामूली गिरावट दर्ज हुई है। हालांकि न्यूनतम पारा में लगातार बढ़ोत्तरी दर्ज हो रही है। बीते चार दिन में न्यूनतम तापमान में करीब 3.6 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोत्तरी दर्ज हुई है। इससे रात की उमस भी बढ़ गई है। मौसम विज्ञान केंद्र चुर्क के प्रेक्षक राजन सिंह के अनुसार शनिवार को चुर्क क्षेत्र का न्यूनतम तापमान 28.5 और अधिकतम तापमान 39.0 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।
Trending Videos

इसके मुकाबले शुक्रवार को न्यूनतम पारा 27.6 और अधिकतम पारा 40.7 दर्ज हुआ था। वहीं बृहस्पतिवार को न्यूनतम तापमान 27.2 और अधिकतम तापमान 38.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ था। जबकि इससे एक दिन पहले बुधवार को न्यूनतम तापमान 25.0 डिग्री सेल्सियस तथा अधिकतम तापमान 38.6 डिग्री सेल्सियस मापा गया था। इस तरह से बीते चार दिनों में न्यूनतम पारा में करीब 3.5 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोत्तरी दर्ज हुई है। इससे रात की उमस एक बार फिर से बढ़ गई है। हालांकि शनिवार को दोपहर में आसमान में उमड़ घुमड़ रहे बादलों की वजह से बीते 24 घंटे में अधिकतम पारा में करीब 1.7 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज हुई। इससे दिन के तापमान में थोड़ी राहत मिली है। बता दें कि बीते आठ दिनों के बाद शुक्रवार को अधिकतम पारा 40 डिग्री सेल्सियस के पारा दर्ज किया गया था। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed