{"_id":"6a148f19587d111db8040ceb","slug":"the-workshop-team-defeated-the-friends-badminton-club-to-win-the-title-sonbhadra-news-c-194-1-son1002-147063-2026-05-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonebhadra News: वर्कशॉप की टीम ने फ्रेंड्स बैडमिंटन क्लब को पराजित कर जीता खिताब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonebhadra News: वर्कशॉप की टीम ने फ्रेंड्स बैडमिंटन क्लब को पराजित कर जीता खिताब
विज्ञापन
राबट्सगंज शिवाजी मिनी स्टेडियम में बैडमिंटन चैंपियनशिप के विजेता टीम को ट्राफी प्रदान करते अतिथ
- फोटो : धूप में दुपट्टा ओढ़कर जाती युवतिया। संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
सोनभद्र। जिला बैडमिंटन एसोसिएशन के संयोजन में आयोजित दो दिवसीय सोनभद्र बैडमिंटन लीग (एसबीएल) टीम चैंपियनशिप-2026 का समापन शिवाजी इंडोर हॉल में हुआ। प्रतियोगिता में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आई सात टीमों ने हिस्सा लिया और खिलाड़ियों ने शानदार खेल का प्रदर्शन किया।
फाइनल मुकाबले में चंद्रा मारुति सर्विस एंड वर्कशॉप की टीम ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए फ्रेंड्स बैडमिंटन क्लब को पराजित कर खिताब अपने नाम किया।
विजेता टीम को सात हजार रुपये नकद, ट्रॉफी और खिलाड़ियों को व्यक्तिगत ट्रॉफियां प्रदान की गईं। वहीं उपविजेता टीम को 3500 रुपये नकद पुरस्कार के साथ ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया।
प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को विशेष पुरस्कार भी दिए गए। चंद्रा मारुति सर्विस एंड वर्कशॉप टीम के दीपेश कुमार को मोस्ट वैल्यूएबल प्लेयर (एमवीपी) चुना गया।
विज्ञापन
लाइफ केयर हॉस्पिटल एंड ट्रॉमा सेंटर टीम के लकी सेठ को इमर्जिंग प्लेयर और द यूनिफॉर्म एक्सप्रेस टीम के राकेश शुक्ला को वेटरन स्टार अवॉर्ड से सम्मानित किया गया।
समापन समारोह में वरिष्ठ खिलाड़ी शिव सांवरिया मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे। इस दौरान पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष कृष्ण मुरारी गुप्ता, एसोसिएशन के सचिव राजेश द्विवेदी, संदीप सिंह चंदेल, श्याम द्विवेदी, व्यापार मंडल के जिला महामंत्री राजेश बंसल, अनंत राम, राजेश यादव, कमलेश गुप्ता, राजेश जायसवाल, इंदु प्रकाश सिंह, विनोद धर द्विवेदी आदि उपस्थित रहे।
आयोजन समिति के शुभम जायसवाल ने बताया कि एसबीएल सीजन-2 का आयोजन अक्तूबर के अंतिम सप्ताह अथवा नवंबर 2026 में प्रस्तावित है।

Trending Videos