फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Theft solved, two arrested, livestock recovered

Sonebhadra News: चोरी का खुलासा, दो गिरफ्तार, पशु बरामद

Fri, 10 Jul 2026 12:04 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 10 Jul 2026 12:04 AM IST
विज्ञापन
Theft solved, two arrested, livestock recovered
चोपन। चोपन पुलिस ने भैंस चोरी की घटना का खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। एक किशोर को पुलिस अभिरक्षा में लिया गया है। आरोपियों के कब्जे से चोरी की गई तीन भैंस, तीन पड़िया और एक पड़वा बरामद किया गया है। पिछले हुई भैंस चोरी के मामले में पीड़ित की तहरीर पर थाना चोपन में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की गई थी। बुधवार को घोरावल थाना क्षेत्र के ग्राम पटेहरा में विनोद सिंह के खेत के पास पहाड़ी के नीचे नाले के किनारे जंगल में पुलिस ने दबिश देकर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया, जबकि एक 15 वर्षीय किशोर को अभिरक्षा में लिया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान घोरावल थाना क्षेत्र के ग्राम ओदार निवासी अमर राज उर्फ अमृत और बबुंदर विश्वकर्मा उर्फ बुल्लू के रूप में हुई। पुलिस ने उनके कब्जे से चोरी की तीन भैंस, तीन पड़िया और एक पड़वा बरामद किया। एसओ गोपालजी गुप्ता ने बताया कि आरोपियों ने पशुओं की चोरी कर उन्हें जंगल में छिपा दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed