फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Three centers sealed, including pathology and medical stores

Sonebhadra News: पैथोलॉजी, मेडिकल स्टोर समेत तीन सेंटर सील

Thu, 02 Jul 2026 01:30 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 02 Jul 2026 01:30 AM IST
विज्ञापन
Three centers sealed, including pathology and medical stores
बीजपुर बाजार में क्लिनिक को सील करती स्वास्थ्य विभाग की टीम। स्रोत जागरूक पाठक 
बीजपुर। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने बुधवार को बीजपुर बाजार में अवैध क्लीनिक, पैथोलॉजी और मेडिकल स्टोरों के खिलाफ अभियान चलाया। कार्रवाई के दौरान बिना पंजीकरण संचालित तीन प्रतिष्ठानों को सील कर दिया गया। टीम के पहुंचने की भनक लगते ही कई संचालक शटर बंद कर मौके से फरार हो गए। म्योरपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के अधीक्षक डॉ. पीएन सिंह के नेतृत्व में हुई जांच के दौरान बीजपुर बाजार में संचालित डॉ. लाल पैथोलॉजी कलेक्शन सेंटर, बनारस होमियो मिशन और एक मेडिकल स्टोर में अनियमितताएं मिलीं। जांच में पाया गया कि संबंधित प्रतिष्ठानों के पास स्वास्थ्य विभाग का वैध पंजीकरण नहीं था। एक मेडिकल स्टोर के पीछे मरीजों का इलाज करने की भी जानकारी मिली। सीएचसी अधीक्षक के अनुसार बीजपुर, पुनर्वास, डोडहर, चेतवा मोड़ और सेवकाडाड़ क्षेत्र में मेडिकल स्टोरों की आड़ में अवैध क्लीनिक, पैथोलॉजी, एक्स-रे और प्लास्टर सेंटर संचालित होने की शिकायतें मिल रही थीं। आरोप है कि कई संचालक मरीजों से मोटी फीस वसूलते हैं लेकिन इलाज से संबंधित पर्ची या रसीद तक उपलब्ध नहीं कराते। सीएचसी अधीक्षक डॉ. पीएन सिंह ने बताया कि बिना पंजीकरण संचालित पाए गए तीनों प्रतिष्ठानों को सील कर दिया गया है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि कोई सील तोड़कर दोबारा संचालन करता मिला तो उसके खिलाफ एफआईआर दर्ज कराकर कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

बीजपुर बाजार में क्लिनिक को सील करती स्वास्थ्य विभाग की टीम। स्रोत जागरूक पाठक 

बीजपुर बाजार में क्लिनिक को सील करती स्वास्थ्य विभाग की टीम। स्रोत जागरूक पाठक 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed