फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Three people, including two real brothers, were swept away in a drain swollen by heavy rain; one body has been recovered, while a young child remains missing

Sonebhadra News: तेज बारिश से उफनाए नाले में दो सगे भाइयों समेत तीन बहे, एक का शव मिला, मासूम लापता

Tue, 30 Jun 2026 11:55 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 30 Jun 2026 11:55 PM IST
विज्ञापन
Three people, including two real brothers, were swept away in a drain swollen by heavy rain; one body has been recovered, while a young child remains missing
मांची थाना क्षेत्र के चरगड़ा गांव के पडवा नाला में डूबने से मौत पर लगी भीड़। स्रोत जागरूक पाठक
वैनी (सोनभद्र)। मांची थानाक्षेत्र के चड़गड़ा गांव के पास परवा नाले में मंगलवार को दो सगे भाइयों समेत तीन लड़के तेज बहाव में बह गए। इसमें से बबलू (18) को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया, जबकि सुकतार (18) का शव घटनास्थल से कुछ दूरी पर बरामद हुआ। नाले में बहा अली हसन (6) लापता है। पुलिस स्थानीय गोताखोरों व ग्रामीणों की मदद से उसकी तलाश में जुटी है। तेज बारिश के बाद पहाड़ों का पानी अचानक नाले में आने के कारण यह हादसा हुआ। चड़गड़ा गांव के कुछ युवक मंगलवार को परवा नाले के पास पिकनिक मनाने गए थे। इसी दौरान वे नाले में नहाने के लिए उतर गए। दोपहर करीब दो बजे अचानक तेज बारिश होने लगी। पहाड़ों पर हो रही बारिश का पानी नाले में आने लगा। कुछ ही देर में नाले का बहाव तेज हो गया। अन्य युवक तो बाहर निकल गए लेकिन मुमताज का पुत्र बबलू, उसका भाई अली हसन और कैमुद्दीन का पुत्र सुकतार तेज बहाव में फंसकर बहने लगे। चीख-पुकार सुनकर किनारे मौजूद लोगाें की उन पर नजर पड़ी। तत्परता दिखाते हुए लोगों ने उन्हें बचाने की कोशिश की। बबलू को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया लेकिन अन्य दोनों नाले में बह गए। सूचना पर परिजन और ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। स्थानीय गोताखोरों व ग्रामीणों की मदद से नाले में बहे अली हसन व सुकतार की तलाश शुरू की गई। करीब दो घंटे बाद 300 मीटर दूर सुकतार का शव बरामद हुआ लेकिन देर शाम तक अली हसन का कुछ पता नहीं चल पाया था। मांची एसओ विनोद यादव ने बताया कि लापता बालक की तलाश कराई जा रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed