{"_id":"6a63c933dc58f06e52023292","slug":"trailer-loaded-with-ash-overturns-in-rantola-10-kilometer-long-traffic-jam-ensues-sonbhadra-news-c-194-1-son1010-150312-2026-07-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonebhadra News: रनटोला में राख लदा ट्रेलर पलटा, 10 किलोमीटर लंबा जाम लगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonebhadra News: रनटोला में राख लदा ट्रेलर पलटा, 10 किलोमीटर लंबा जाम लगा
विज्ञापन
म्योरपुर के रनटोला में मुर्धवा-बीजपुर मार्ग पर जमतिहवा नाला पर लबे सड़क पलटा राख लदी ट्रेलर और
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
घंटों बाधित रहा आवागमन, शाम तक ट्रेलर हटने के बाद बहाल हुआ यातायात
संवाद न्यूज एजेंसी
म्योरपुर। स्थानीय थाना क्षेत्र के रनटोला स्थित जमतिहवा नाला के पास मुर्धवा-बीजपुर मुख्य मार्ग पर शुक्रवार को राख से लदा एक ट्रेलर अनियंत्रित होकर पलट गया। ट्रेलर सड़क पर आड़ा गिरने से मार्ग पूरी तरह अवरुद्ध हो गया और दोनों ओर करीब 10 किलोमीटर लंबा जाम लग गया। इससे यात्रियों और स्थानीय लोगों को घंटों परेशानी का सामना करना पड़ा। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हादसे के बाद मुर्धवा-बीजपुर मार्ग पर आवागमन पूरी तरह ठप हो गया। जाम एक ओर मुर्धवा और दूसरी ओर म्योरपुर की दिशा में रासपहरी तक फैल गया। बसें, ट्रक, निजी वाहन, एंबुलेंस और दोपहिया वाहन लंबे समय तक फंसे रहे। भीषण गर्मी और उमस के बीच यात्रियों को सड़क पर ही इंतजार करना पड़ा।
सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और यातायात बहाल कराने में जुट गई। ट्रेलर में राख लदी होने के कारण उसे हटाने में काफी समय लगा। क्रेन और अन्य मशीनों की मदद से दिनभर चले अभियान के बाद शाम करीब पांच बजे ट्रेलर को सड़क से हटाया गया, जिसके बाद यातायात धीरे-धीरे सामान्य हो सका। जाम के दौरान कई छोटे वाहन चालक वैकल्पिक मार्ग से दुद्धी होकर अपने गंतव्य के लिए रवाना हुए, जबकि भारी वाहनों को लंबे समय तक जाम में फंसे रहना पड़ा। स्थानीय लोगों का कहना है कि मुर्धवा-बीजपुर मार्ग पर भारी वाहनों का लगातार आवागमन रहता है। ऐसे में दुर्घटना होने पर पूरा यातायात प्रभावित हो जाता है। उन्होंने प्रशासन से दुर्घटना संभावित स्थानों पर सुरक्षा व्यवस्था और यातायात प्रबंधन को और सुदृढ़ करने की मांग की है।