सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Two accused held down the property dealer's hands and feet, while a third strangled him to death.

Sonebhadra News: दो आरोपियों ने प्रॉपर्टी डीलर के हाथ-पैर पकड़े, तीसरे ने गला दबाकर की हत्या

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 30 Mar 2026 11:29 PM IST
विज्ञापन
Two accused held down the property dealer's hands and feet, while a third strangled him to death.
विज्ञापन
सोनभद्र। घोरावल कोतवाली क्षेत्र के नौगढ़वा गांव में प्रॉपर्टी डीलर कुंवर मौर्य की हत्या कर उसका शव मिर्जापुर जिले के सिरसी डैम में फेंके जाने के मामले का शनिवार को खुलासा किया गया। पुलिस के मुताबिक पोस्टमार्टम रिपोर्ट से आरोपियों की करतूत सामने आई है।
Trending Videos

पता चला है कि कुंवर मौर्य का हाथ पैर दो आरोपियों ने पकड़ रखा था और तीसरे ने गला दबाकर हत्या कर दी। प्रॉपर्टी डीलर के गले और पैर पर आरोपियों के हाथ के निशान मिले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक बृजेश सिंह ने वारदात का खुलासा करते हुए बताया कि शव का पोस्टमार्टम मिर्जापुर में कराया गया। इसकी रिपोर्ट आ गई है। अब आरोपियों लीलावती, उसकी बहन के लड़के मिर्जापुर के दीपनगर थाना के पड़रिया निवासी चंद्रशेखर उर्फ मखंचू मौर्य, पति साहब लाल की गिरफ्तारी के प्रयास किए तेज किए गए हैं। हत्या किन वजहों से हुई, इसका खुलासा अभी नहीं हो पाया है। पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है। चंदौली निवासी प्रॉपर्टी डीलर कुंवर मौर्य की नौगढ़वा स्थित रिश्तेदारी में 22 मार्च की शाम छह बजे पहुंचे थे। रात 12.45 बजे उसका कत्ल करने के बाद शव मिर्जापुर के सिरसी डैम में ले जाकर फेंक दिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed