सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Two hospitals sealed in Dudhi; their names had surfaced in connection with the theft of a patient from the CHC

Sonebhadra News: दुद्धी में दो अस्पताल सील, सीएचसी से मरीज की चोरी में आया था नाम

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 24 Jun 2026 01:22 AM IST
विज्ञापन
Two hospitals sealed in Dudhi; their names had surfaced in connection with the theft of a patient from the CHC
दुद्धी में बोर्ड हटाकर संचालित होता पैथोलॉजी केंद्र। - संवाद
विज्ञापन
दुद्धी। सरकारी अस्पताल से मरीजाें को बरगलाकर ले जाने वाले निजी अस्पतालों पर शिकंजा कसने लगा है। डीएम के निर्देश पर प्रशासन व स्वास्थ्य विभाग की संयुक्त टीम ने मंगलवार की देर शाम दुद्धी के दो अस्पतालों को सील कर दिया। इसमें एक अस्पताल की सीएचसी से मरीज उठाकर ले जाने और मौत के बाद वापस लाकर बेड पर लेटा देने में नाम सामने आया था। नायब तहसीलदार भूपेंद्र कुमार, एसीएमओ एवं नोडल अधिकारी डॉ. गुलाब शंकर यादव, सीएचसी अधीक्षक डॉ. शाह आलम अंसारी और कोतवाली पुलिस की संयुक्त टीम ने रामनगर स्थित एमके हॉस्पिटल और नेशनल हॉस्पिटल का निरीक्षण किया। जांच के बाद दोनों अस्पतालों को सीज कर दिया गया। एसीएमओ डॉ. गुलाब शंकर यादव ने बताया कि डीएम के निर्देश पर निजी अस्पतालों की जांच की जा रही है। उन्होंने बताया कि एमके हॉस्पिटल बीते दिनों एक युवक की उपचार के दौरान हुई मौत के मामले में चर्चा में आया था। सीएचसी से मरीज उठाकर अस्पताल ले जाया गया और मौत के बाद वापस अस्पताल पहुंचा दिया गया था। इस मामले में संबंधित प्रकरण में प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है। वहीं नेशनल हॉस्पिटल को लेकर भी ऐसी ही शिकायत आई थी। पूर्व में प्राथमिकी दर्ज कर संचालक को गिरफ्तार भी किया गया था। जांच में सामने आए तथ्यों और पूर्व प्रकरणों के आधार पर दोनों अस्पतालों के विरुद्ध कार्रवाई की गई है। अधिकारियों ने बताया कि जिले में अवैध रूप से संचालित निजी अस्पतालों और मानकों का उल्लंघन करने वाले संस्थानों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा। बिना मान्यता या नियमों की अनदेखी कर अस्पताल संचालित करने वालों के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed