फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Two youths critically injured in two road accidents.

Sonebhadra News: दो सड़क हादसों में दो युवक गंभीर घायल

Sun, 26 Jul 2026 11:30 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 26 Jul 2026 11:30 PM IST
विज्ञापन
Two youths critically injured in two road accidents.
बीजपुर रेणुकूट मार्ग पर रायकालोनी मोड़ के समीप बाईक बस के भिडंत में गम्भीर रुप से घायल युवक।
बीजपुर। स्थानीय थाना क्षेत्र में रविवार सुबह दो अलग-अलग सड़क हादसों में दो बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गए। एक मामले में घायल ने अपने भतीजे पर जमीन विवाद के चलते जानबूझकर टक्कर मारने का आरोप लगाया है। दूसरे हादसे में ओवरटेक के दौरान बाइक बस से टकरा गई। पहली घटना ग्राम पंचायत सिरसोती के टोला कोडार में हुई। यहां अर्जुन साहू (45) की बाइक को सामने से आ रहे उनके भतीजे रमेश कुमार साहू की बाइक ने टक्कर मार दी। अर्जुन साहू के सिर में गंभीर चोटें आईं, जबकि रमेश साहू को मामूली चोटें लगीं। अर्जुन साहू ने आरोप लगाया कि रमेश ने जमीन विवाद के कारण जानबूझकर टक्कर मारी। दूसरी घटना बीजपुर-रेणुकूट मार्ग पर राय कॉलोनी मोड़ के पास हुई। रिहंद परियोजना से लौट रहे अभिषेक कुमार (19) की बाइक ओवरटेक करते समय श्रमिकों से भरी एक निजी बस से टकरा गई। अभिषेक के सिर में गंभीर चोट लगने से वह अचेत हो गए और उन्हें उच्च केंद्र रेफर किया गया। प्रभारी उपनिरीक्षक कमलकांत पांडेय ने बताया कि दोनों मामलों में अभी तक कोई तहरीर नहीं मिली है। पुलिस ने बताया कि पहले मामले में लगाए गए आरोपों की जांच की जाएगी। दूसरे मामले में संबंधित बस को पुलिस अभिरक्षा में लिया गया है। घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया था। अभिषेक कुमार को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए रेफर किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed