फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Veerangana Uda Devi waged a struggle against the British

Sonebhadra News: वीरांगना ऊदा देवी ने अंग्रेजों के खिलाफ किया संघर्ष

Wed, 01 Jul 2026 12:21 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 01 Jul 2026 12:21 AM IST
विज्ञापन
Veerangana Uda Devi waged a struggle against the British
रॉबर्ट्सगंज सपा जिला कार्यालय में वीरांगना ऊदा देवी की जयंती पर पुष्प अर्पित करते सपा जिलाध्यक्
सोनभद्र। सपा जिला कार्यालय में सोमवार को वीरांगना ऊदा देवी पासी की जयंती मनाई गई। इस मौके पर आयोजित संगोष्ठी में उनके जीवन संघर्ष और स्वतंत्रता आंदोलन में योगदान को याद किया गया। संगोष्ठी में सपा के जिलाध्यक्ष राम निहोर यादव ने कहा कि वीरांगना ऊदा देवी पासी 1857 के प्रथम स्वतंत्रता संग्राम की वीर महिला सेनानियों में शामिल थीं। उन्होंने अंग्रेजों के खिलाफ भारतीय सैनिकों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर संघर्ष किया था। उन्होंने समाज के कमजोर वर्गों, गरीबों और महिलाओं के अधिकारों के लिए हमेशा आवाज उठाई। ऊदा देवी का जीवन समाज के लिए प्रेरणादायक है। इस दौरान उमेश पासी ने समर्थकों के साथ सपा की सदस्यता ली। कार्यक्रम में अनिल प्रधान, अशोक पटेल, सरदार पारब्रह्म सिंह, हिदायत उल्ला खान, लल्लू भारती, डॉ. केडी सिंह पटेल, अतुल दुबे, दीपक केसरी, पीयूष यादव, सूर्यकांत द्विवेदी, गुलाम यासीन, मंदाकिनी पांडेय, निधि पांडेय, सुशील राय, पंकज त्यागी आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed