सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Villagers Protest in Karamghatti Demanding Road Repairs

Sonebhadra News: करमघट्टी में सड़क की मरम्मत की मांग के लिए ग्रामीणों का प्रदर्शन

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 17 May 2026 11:45 PM IST
विज्ञापन
Villagers Protest in Karamghatti Demanding Road Repairs
बभनी क्षेत्र के करमघट्टी गांव में सड़क मरम्मत के लिए प्रर्दशन करते ग्रामीण।स्रोत स्वयं
विज्ञापन
बभनी। क्षेत्र के करमघट्टी गांव में सड़क की मरम्मत न होने से नाराज ग्रामीणों ने रविवार को प्रर्दशन किया। प्रदर्शन करने वाले ग्रामीणों ने जिलाधिकारी से जल्द सड़क मरम्मत कराए जाने की मांग की। ग्रामीणों का कहना है कि करमघट्टी गांव में अरझट तिराहे से भलपहरी गांव के बॉर्डर तक लगभग तीन किलोमीटर लंबी सड़क पूरी तरह जर्जर हो चुकी है।
Trending Videos

लोक निर्माण विभाग ने इस सड़क का निर्माण 20 साल पहले कराया था, इसके बाद से इसकी मरम्मत नहीं हुई है। अब सड़क पर केवल उखड़ी हुई गिट्टियां बची हैं।
ग्राम प्रधान अनीता देवी के नेतृत्व में जुलेखा बेगम, मीना देवी, सुभाष, बृजलाल, रामचंद्र, लल्लन, शिवकुमार, सलमान, सदीक अहमद, फारुक अहमद, वृंदावन, शोभनाथ, मंसूर, राकेश और कांशीराम सहित कई ग्रामीणों ने प्रदर्शन कर जिलाधिकारी का ध्यान आकर्षित करते हुए जल्द सड़क मरम्मत की मांग की। पीडब्ल्यूडी निर्माण खंड के अवर अभियंता जितेंद्र कुमार तिवारी ने बताया कि सड़क की जांच कर जल्द मरम्मत कार्य कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed