फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Villagers submitted a memorandum to the District Magistrate demanding drinking water, electricity, and a school

Sonebhadra News: पेयजल, बिजली और विद्यालय की मांग के लिए ग्रामीणों ने डीएम को सौंपा ज्ञापन

Wed, 08 Jul 2026 02:07 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 08 Jul 2026 02:07 AM IST
विज्ञापन
Villagers submitted a memorandum to the District Magistrate demanding drinking water, electricity, and a school
कलेक्ट्रेट में विरोध प्रदर्शन करते मारकुंडी ग्राम पंचायत के ग्रामीण।संवाद - फोटो : Archive
सोनभद्र/सलखन। जिला मुख्यालय से महज पांच किलोमीटर दूर ग्राम पंचायत मारकुंडी का आदिवासी बहुल टोला बल्लही आज भी पेयजल, बिजली और शिक्षा जैसी बुनियादी सुविधाओं से वंचित है। समस्याओं से परेशान ग्रामीणों ने डीएम को ज्ञापन सौंपकर जल्द समाधान की मांग की है। ग्राम प्रधान दद्यम सिंह यादव ने बताया कि केंद्र सरकार की हर घर जल योजना के तहत न तो टोले में पाइपलाइन बिछाई गई और न ही घरों तक नल कनेक्शन दिए गए। आरोप लगाया कि कई बार कार्यदायी संस्था और ठेकेदार से शिकायत के बावजूद केवल आश्वासन मिला। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि कार्य पूरा किए बिना ही योजना पूर्ण होने की रिपोर्ट भेज दी गई। ग्रामीणों का कहना है कि पठारी क्षेत्र में बसे बल्लही टोले का अब तक विद्युतीकरण नहीं हो सका है। सौभाग्य योजना के तहत बिजली के खंभे लगाए जाने थे, लेकिन कार्य अधूरा छोड़ दिया गया। बिजली नहीं होने से ग्रामीण अंधेरे में जीवन यापन करने को मजबूर हैं। इससे बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है और बरसात के दिनों में विषैले जीव-जंतुओं का खतरा भी बना रहता है। टोले में प्राथमिक विद्यालय नहीं होने से छोटे बच्चों को जंगल और पहाड़ी रास्तों से होकर दूसरे गांव के विद्यालय तक जाना पड़ता है। इससे उनकी नियमित पढ़ाई प्रभावित हो रही है। ज्ञापन देने वालों में ग्रामीण श्रवण कुमार, विजय कुमार, पारस, रामशुभग, राजकुमार, बुधन, कलावती, मालती, लालता, प्रभु, कमलेश आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed