फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   When the watchman's father refused to give the bicycle, he was tied with a rope and beaten, eight people were named

Sonebhadra News: साइकिल देने से मना किया तो चौकीदार के पिता को रस्सी से बांधकर पीटा, आठ नामजद

Sun, 28 Jun 2026 11:26 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 28 Jun 2026 11:26 PM IST
विज्ञापन
When the watchman's father refused to give the bicycle, he was tied with a rope and beaten, eight people were named
सोनभद्र। रॉबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र के बगही गांव में चौकीदार के पिता को रस्सी से बांधकर लाठी-डंडों से मारपीट करने का आरोप है। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर रॉबर्ट्सगंज पुलिस ने पिता उसके दो पुत्रों समेत आठ नामजद आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर लिया है। बगही गांव निवासी बिहारी ने आरोप लगाया कि उसका बेटा गांव का चौकीदार है। गत 17 जून की रात गांव निवासी छोटेलाल साइकिल मांगने आया था। साइकिल देने से मना करने पर विवाद हो गया। आरोप है कि कुछ देर बाद छोटेलाल अपने साथियों के साथ पहुंचा और गाली-गलौज करने लगा। विरोध करने पर आरोपियों ने उन्हें पकड़कर लाठी-डंडों से मारपीट की और रस्सी से बांधकर गांव के राजा लाखन बाबा चबूतरे के पास ले जाकर पीटा। पीड़ित के अनुसार घटना में उसे गंभीर चोटें आईं। उसकी पत्नी पन्ना देवी ने डायल-112 पर सूचना दी, जिसके बाद आरोपी फरार हो गए। मामले में छोटेलाल, उसके पुत्र राकेश, सुनील सहित नंदू, सेखन, लल्लू, सविता और आंचल के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। रॉबर्ट्सगंज कोतवाल रामस्वरूप वर्मा ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज मामले की जांच की जा रही है। जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed