{"_id":"6a6f904793c91a8c02017f24","slug":"woman-sold-for-25-lakh-under-the-guise-of-marriage-daughter-also-in-danger-sonbhadra-news-c-194-1-son1033-150803-2026-08-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonebhadra News: शादी की आड़ में महिला का ढाई लाख में किया सौदा, बेटी भी संकट में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonebhadra News: शादी की आड़ में महिला का ढाई लाख में किया सौदा, बेटी भी संकट में
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोनभद्र। पन्नूगंज थानाक्षेत्र में मायके में रह रही एक परित्यक्त महिला को दुधमुंही बेटी सहित शादी की आड़ में ढाई लाख रुपये में बेचने का मामला सामने आया है। पीड़िता के पिता का आरोप है कि रायपुर थानाक्षेत्र के तीन आरोपियों ने पूर्व परिचित होने का फायदा उठाया। बेटी की शादी अच्छे घर में कराने का झांसा देकर उसे राजस्थान के व्यक्तियों के हाथों बेच दिया। विदा होने के बाद से ही उसका और उसकी दुधमुंही बेटी का पता नहीं चल रहा है। जिस व्यक्ति से शादी की गई है, उसकी तरफ से उपलब्ध कराए गए नंबर पर कॉल करने पर खरीदने और बंगलूरू से भाग जाने की बात कहकर पल्ला झाड़ा जा रहा है। मामले में पन्नूगंज पुलिस ने छह आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। पन्नूगंज थानाक्षेत्र के रहने वाले व्यक्ति ने तहरीर में बताया है कि जून में रायपुर थाना क्षेत्र के पूर्व परिचित राजू से उसकी मुलाकात हुई। उसने उसकी बेटी की अच्छे घर में शादी कराने का भरोसा दिया। इसके बाद राजू ने उसकी मुलाकात जालौन (राजस्थान) जिले के बरवा निवासी त्रिलोकी से कराई। उसने अपने दोस्त पाली (राजस्थान) जिले के पुख्तरी निवासी अशोक कुमार से शादी की बात तय की। बातचीत होने के बाद बेटी के अच्छे भविष्य का झांसा दिया गया। इसके लिए रायपुर थानाक्षेत्र के सोनबरसा निवासी लालबहादुर (त्रिलोकी का ससुर), मजिगांवा निवासी बाबूलाल और दुल्लहपुर निवासी परशुराम ने भी हामी भरी। लालबहादुर ने ही इस संबंध में उसके सामने राजू से पूरी बात भी की। बातचीत तय होने के बाद 16 जून को शादी कराई गई। अगले दिन उसकी बेटी, जिसकी पहले शादी हो चुकी थी, परित्यक्त हालत में दुधमुंही बेटी के साथ रह रही थी, ससुराल के लिए विदा हो गई। इसके एक दिन बाद ही उसने बेटी से बातचीत कर हाल जानना चाहा तो संपर्क नहीं हो पाया।
रायपुर थानाक्षेत्र के जिन लोगों ने अगुवाई की थी, उनसे बात करने पर टालमटोल की जाने लगी है। काफी प्रयास के बाद किसी तरह अशोक के नंबर पर बात हुई तो उसने यह कहकर पल्ला झाड़ लिया कि उसकी बेटी बंगलूरू स्थित कमरे से भाग गई। उसने उसकी बेटी को खरीदने के लिए बिचौलियों को ढाई लाख रुपये दिए थे। बंगलूरू में कहां है, इसका पता बताने से इन्कार कर दिया। पीड़ित परिवार का दावा है कि इसमें कई और लोग भी शामिल हैं, जिन्होंने उन्हें झांसा देकर उनकी बेटी को बेच दिया है।
उन्हें बेटी और उसकी दुधमुंही बेटी के साथ अनहोनी की भी आशंका है। पन्नूगंज थाना प्रभारी श्रीनिवास पांडेय के मुताबिक प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है।