सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Woman's condition worsened after delivery; dies in Varanasi; negligence alleged

Sonebhadra News: ऑपरेशन के बाद बिगड़ी प्रसूता की हालत वाराणसी में मौत, लापरवाही का आरोप

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 18 Jun 2026 11:54 PM IST
विज्ञापन
Woman's condition worsened after delivery; dies in Varanasi; negligence alleged
विज्ञापन
करमा। थानाक्षेत्र के केकराही स्थित एक निजी अस्पताल में प्रसव के लिए भर्ती प्रसूता की ऑपरेशन के बाद हालत बिगड़ गई। वाराणसी रेफर किए जाने के बाद उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। इसके बाद परिजन शव लेकर अस्पताल पहुंचे और लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। उन्होंने मामले की जांच कर कार्रवाई की मांग की। घोरावल क्षेत्र के पुरखास गांव निवासी संतोषी (25) पत्नी रामजी प्रसव के लिए करमा क्षेत्र के टिकुरिया स्थित अपने मायके आई थीं। बुधवार शाम प्रसव पीड़ा होने पर उन्हें केकराही के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। परिजनों का आरोप है कि अस्पताल में बताया गया कि गर्भ में पल रहे बच्चे की मौत हो चुकी है और तत्काल ऑपरेशन जरूरी है। रात में ऑपरेशन के कुछ देर बाद ही प्रसूता की हालत बिगड़ने लगी। गंभीर स्थिति होने पर उसे वाराणसी रेफर किया गया, जहां बृहस्पतिवार को उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन पर ऑपरेशन में लापरवाही का आरोप लगाया। वहीं अस्पताल के प्रबंध निदेशक का कहना है कि महिला की हालत पहले से गंभीर थी, इसलिए उसे उच्च केंद्र रेफर किया गया था। प्रभारी निरीक्षक सूर्यभान ने बताया कि परिजनों की ओर से तहरीर नहीं मिली है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। एसीएमओ एवं नोडल अधिकारी डॉ. गुलाब शंकर ने बताया कि अस्पताल पंजीकृत है। मामले की जानकारी मिलने पर जांच के लिए टीम भेजी जा रही है। जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed